गुरदर्शन सिंह मंगत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गुरदर्शन सिंह मंगत का जन्म 24 जनवरी 1987 को हुआ था। उन्हें गैरी मंगत के नाम से भी जाना जाता है, उनका उपनाम "सेंट लायन" है। वो कनाडा में जन्मे भारतीय मार्शल आर्टिस्ट हैं। वर्तमान में वह ONE Championship में फ्लाइटवेट डिवीजन में मुकाबला करते हैं।

गुरदर्शन मंगत
जन्म गुरदर्शन सिंह मंगत
24 जनवरी 1987
विलियम्स लेक, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा
अन्य नाम गैरी मंगत
राष्ट्रीयता भारतीय-कनाडाई
ऊँचाई [convert: invalid number]
श्रेणी फ़्लाइवेट
टीम Xtreme Couture / 10th Planet Las Vegas
Mixed martial arts record
कुल17
जित15
नॉकआउट द्वारा5
हार द्वारा5
निर्णय द्वारा5
हार2
नॉकआउट द्वारा2
Other information
Mixed martial arts record from Sherdog

नवंबर 2019 में उन्हें दक्षिणी एशिया में नंबर एक पाउंड-फॉर-पाउंड मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट घोषित किया गया है।[1]

बॉयोग्रॉफी[संपादित करें]

मंगत कनाडा में बसने वाले भारतीय प्रवासियों के बेटे हैं। उन्होंने कोलुमेनेत्ज़ा सेकेंडरी स्कूल, विलियम्स लेक में पढ़ाई की और बाद में वैंकूवर में क्वांटलेन पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी से सर्टिफाइड जनरल अकाउंटेंट के रूप में डिग्री हासिल की, यही वो जगह थी जहां उन्होंने पहली बार MMA में रुचि ली।[2]

मार्शल आर्ट्स करियर[संपादित करें]

प्रारंभिक साल[संपादित करें]

मंगत ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट में अपनी रूचि लाने का श्रेय पूर्व UFC मिडलवेट चैंपियन रिच फ्रैंकलिन को दिया। उन्होंने पहले लैंगले में रेवोल्यूशन फाइट टीम में प्रशिक्षण लिया।

ट्रेनिंग शुरूआत करने के एक साल के अंदर ही मंगत ने नवंबर 2008 में एमेच्योर बाउट की, और बैटलफील्ड फाइट लीग के एमेच्योर फ़ेदरवेट चैंपियन बन गए क्योंकि उन्होंने 6-2 का रिकॉर्ड बनाया।

उन्होंने मई, साल 2011 में प्रोफेशनल डेब्यू किया और और ब्रेव कॉम्बैट फेडरेशन और सुपर फाइट लीग सहित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए चले गए। ब्रेव 9: द किंगडम ऑफ चैंपियंस में, मंगत एक चैम्पियनशिप खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले भारतीय मूल के पहले MMA फाइटर बन गए।[3][4][5]

ONE Championship[संपादित करें]

13-2 के धमाकेदार रिकॉर्ड के साथ मंगत ने फरवरी 2019 में ONE Championship के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की घोषणा की।[6] उन्होंने मार्च 2019 में अपने डेब्यू में पूर्व केज वॉरियर्स बेंटमवेट चैंपियन टोनी टोरु के खिलाफ दूसरे राउंड में टेक्निकल नॉकआउट (TKO) से जीत हासिल की।[7]

निजी जीवन[संपादित करें]

मंगत को अपना करियर शुरू करने से पहले केलोना में एक सिख युवा शिविर में अपना उपनाम मिला था। कुछ मार्शल आर्टिस्ट ने मंगत को अच्छा व्यक्ति बताकर उनकी तारीफ की है, लेकिन जब मंगत ने मार्शल आर्ट्स में अभ्यास किया तो वह "एक शेर के रूप" में बदल गए।[8]

मंगत कॉमेडियन रसेल पीटर्स के दोस्त हैं, जिन्होंने उन्हें लास वेगास, नेवादा में ट्रेनिंग करने के लिए अपने घर पर रहने दिया। मंगत विवाहित हैं।[9]

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड[संपादित करें]

प्रोफेशनल रिकॉर्ड
17 मैच 15 जीत 2 हार
नॉकआउट से 5 2
सब्मिशन से 5 0
निर्णय से 5 0
नतीजा रिकॉर्ड प्रतिद्वंद्वी तरीका इवेंट तारीख़ राउंड समय जगह नोट
जीत 15–2 अब्रो फर्नांडीस सर्वसम्मत निर्णय ONE Championship: Masters of Destiny 12 जुलाई, 2019 3 5:00 कुआला लम्पुर, मलेशिया
जीत 14-2 टोनी टोरु टेक्निकल नॉकआउट/TKO (पंच) ONE Championship: Reign of Valor 8 मार्च 2019 2 1:23 यांगून, म्यांमार
जीत 13–2 दीपेश रसाल टेक्निकल नॉकआउट/TKO (पंच) SFL 2018: Semifinals - Old Scores to Settle: हरियाणा सुल्तांस बनाम यू.पी. नवाब्स 11 मार्च 2018 3 5:00 मुंबई, भारत
जीत 12–2 इमरान सैयद टेक्निकल नॉकआउट/TKO (पंच) SFL 2018: Nothing to Lose - तमिल वीरन्स बनाम यू.पी. नवाब्स 4 मार्च, 2018 1 3:15 मुंबई, भारत
जीत 11–2 कुलदीप सिंह सेखों टेक्निकल नॉकआउट/TKO (पंच) SFL 2018: Knock 'Em Down - यू.पी. नवाब्स बनाम गुजरात वॉरियर्स 24 फरवरी, 2018 1 3:17 मुंबई, भारत
हार 10–2 स्टीफन लोमन टेक्निकल नॉकआउट/TKO (पंच) Brave Combat Federation 9: The Kingdom of Champions 17 नवंबर, 2017 1 N/A ईसा टाउन, बहरीन
जीत 10–1 अब्दुल मुनीर सर्वसम्मत निर्णय Brave Combat Federation 5: Go for Glory 22 अप्रैल, 2017 3 5:00 मुंबई, भारत
जीत 9–1 ट्रॉय बैंटिग टेक्निकल नॉकआउट/TKO (पंच) Brave Combat Federation 2: Dynasty 2 दिसंबर, 2016 2 0:23 ईसा टाउन, बहरीन
जीत 8–1 डेमन वुड सर्वसम्मत निर्णय Battlefield Fight League 37 - Gladiator 25 जुलाई, 2015 3 5:00 कोक्विटलम, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा
जीत 7–1 हेक्टर लोपेज़ सब्मिशन (रीयर-नेकेड चोक) SFL 40 - SFL America 4 25 अप्रैल, 2015 1 3:00 टैकोमा, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका
जीत 6–1 एंथोनी जेंडर सब्मिशन (रीयर-नेकेड चोक) Combat Games MMA - Battle at the Bay 9 8 नवंबर, 2014 2 1:32 एनाकोर्ट्स, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका
जीत 5–1 ब्लेयर ओस्टर सब्मिशन (रीयर-नेकेड चोक) Battlefield Fight League 32 23 अगस्त, 2014 1 4:59 रिचमंड, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा
हार 4–1 जोश गॉव टेक्निकल नॉकआउट/TKO (पंच) Battlefield Fight League 25 7 सितंबर, 2013 3 4:30 रिचमंड, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा
जीत 4–0 जॉर्डन मैकिन टेक्निकल नॉकआउट/TKO (रिटायरमेंट) Battlefield Fight League 24 8 जून, 2013 1 5:00 पेंटिंग, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा
जीत 3–0 सी कांग लिउ सब्मिशन (रीयर-नेकेड चोक) Super Fight League 3 6 मई, 2012 2 2:37 दिल्ली, भारत
जीत 2–0 डैन लिन सर्वसम्मत निर्णय Battlefield Fight League 13 – Uprising 11 फरवरी, 2012 3 5:00 वर्नोन, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा
जीत 2–0 डैन लिन सर्वसम्मत निर्णय Battlefield Fight League 8 – Island Beatdown 28 मई, 2011 1 4:07 नानाइमो, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा

References[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2019.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2019.
  3. https://www.sportskeeda.com/mma/bravecf-india-mma
  4. https://www.mmaindia.com/super-fight-league-nawabs-dominates-tamil-veerans-last-group-stage-match/
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2019.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2019.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2019.
  8. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2019.
  9. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2019.