गुंजन पंत
गुंजन पंत | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
5 जनवरी 1989 नैनीताल, उत्तराखंड, भारत |
आवास | मुंबई |
पेशा | |
कार्यकाल | 2004–वर्तमान |
माता-पिता | स्वर्गीय कैलाश चंद्र पंत और मंजू पंत |
गुंजन पंत एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी एवं भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी हुई हैं।[1] गुंजन पंत का परिवार उत्तराखंड के शहर नैनीताल से संबन्ध रखता है लेकिन उनका जन्म भोपाल, मध्य प्रदेश में 5 जनवरी 1989 को हुआ था। गुंजन ने अभिनय के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में टी.वी. धारावाहिक 'जिन्दगी एक सफर' से की। जबकि फिल्मों में उनके अभिनय का सफर भोजपुरी फिल्म 'करनी के फल आज ना तो कल' से शुरू हुआ।[2]
जीवन परिचय
[संपादित करें]गुंजन पंत का जन्म भोपाल में 5 जनवरी 1989 को हुआ था। गुंजन की शिक्षा दीक्षा भोपाल में हुई जहां बरकतुल्ला विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक किया। गुंजन एक डॉक्टर के रूप में कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था जिसके चलते वो ग्लैमर की दुनिया में आ गईं। साल 2004 में दूरदर्शन के एक शो के सिलसिले में गुंजन का मुंबई आना हुआ जहां उनके एक परिचित ने उन्हें वीनस म्यूजिक के दफ्तर से संपर्क करने के लिए कहा। जहां एक ऑडीशन के बाद गुंजन को एक म्यूजिक एलबम में काम करने के लिए चुन लिया गया।[3] यहीं से गुंजन के अभिनय की शुरुआत हुई। इसके तुरंत बाद उसी साल उन्हें टीवी धारावाहिक 'जिंदगी एक सफर' में काम मिला। इस धारावाहिक की शूटिंग को दौरान ही गुंजन को फिल्म का ऑफर मिला लेकिन तब गुंजन को ये नहीं पता था कि ये फिल्म भोजपुरी भाषा में बनेगी। गुंजन को उस समय भोजपुरी भाषा का ज्ञान नहीं था लेकिन बहुत कम समय में गुंजन ने इस भाषा पर अपनी महारत हासिल कर ली। आज की तारीख में गुंजन पंत भोजपुरी सिनेमा में एक जाना पहचाना नाम है।[4]
फिल्में
[संपादित करें]साल | फ़िल्म | भूमिका | भाषा | नोट्स |
2008 | करनी के फल आज ना तो कल | भोजपुरी | ||
2008 | हमार मदर इंडिया | भोजपुरी | ||
2010 | नथूनिया पे गोली मारे | मुख्य भूमिका | भोजपुरी | |
2010 | मार देब गोली केहू ना बोली | मुख्य भूमिका | भोजपुरी | |
2010 | चंदू की चमेली | मुख्य भूमिका | भोजपुरी | |
2013 | लक्ष्मण रेखा | मुख्य भूमिका | भोजपुरी | |
2015 | सुहाग | मुख्य भूमिका | भोजपुरी | |
2015 | नहले पे दहला | मुख्य भूमिका | भोजपुरी | |
2015 | कोठा जहां प्यार बिकेला | मुख्य भूमिका | भोजपुरी | |
2017 | बैरी बइल सजनवा हमार | मुख्य भूमिका | भोजपुरी | |
2018 | यादव पान भंडार | मुख्य भूमिका | भोजपुरी | |
2018 | ये इश्क बड़ा बेदर्दी | मुख्य भूमिका | भोजपुरी | |
2019 | हमरा के तोहरा प्यार भइल बा | मुख्य भूमिका | भोजपुरी | |
2019 | ओम हर हर महादेव | भोजपुरी | ||
2021 | कवन कसूर | संध्या | भोजपुरी |
सम्मान एवं पुरस्कार
[संपादित करें]- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अवार्ड
- मितवा थिएटर अवार्ड
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "भोजपुरी ऐक्ट्रेस गुंजन पंत: खूबसूरती और मासूमियत के लिए एक पता, यकीन ना हो तो देखिए तस्वीरें". अभिगमन तिथि: 27 दिसंबर 2021.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "Gunjan Pant Biography, Movies". अभिगमन तिथि: 27 दिसंबर 2021.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "कभी भोजपुरी का नाम तक नहीं सुना था, डॉक्टर बनने का सपना छोड़ गुंजन पंत ऐसे बनीं भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस". अभिगमन तिथि: 27 दिसंबर 2021.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "Gunjan Pant bestowed with Dr Rajendra Prasad Award". अभिगमन तिथि: 27 दिसंबर 2021.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
(help)