गीता गोपीनाथ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गीता गोपीनाथ

विश्व आर्थिक मंच पर भारत २०१२ में गीता गोपीनाथ
जन्म 8 दिसम्बर १९७१ (१९७१-12-08) (आयु 52)
मैसूर, भारत
राष्ट्रीयता संयुक्त राज्य अमेरिका [1]
संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय

गीता गोपीनाथ (जन्म ८ दिसंबर, १९७१) हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में प्राध्यापक और केरल के मुख्यमंत्री के वित्तीय सलाहकार हैं। उन्होंने सभी मुद्राओं के मूल्य निर्धारण और यूरोप में संप्रभु ऋण चूक पर काम किया है।[2][3][4]

जीवनी[संपादित करें]

गीता का जन्म १९७१ में भारत के मैसूर शहर में हुआ था। उनके पिता टी.वी. गोपीनाथ केरल के कन्नूर जिले के किसान और उद्यमी हैं। उन्होंने स्नातक की डिग्री लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय (१९९२) से प्राप्त की और फिर उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय (१९९६) से एम.ए. की। २००१, उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से पीएचडी पूरी की।

फ़िलहाल वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक हैं। वह फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यू यॉर्क के सलाहकार भी हैं। केरल की वामपंथी सरकार द्वारा २१ जुलाई २०१६ को उन्हें केरल के मुख्यमंत्री का वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया था।[5]

वह संपादकीय पदों के साथ जुड़ी हुए हैं:

  • अमेरिकी आर्थिक समीक्षा, अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र जर्नल
  • आई.एम.एफ. आर्थिक समीक्षा
  • उभरते बाजार अर्थव्यवस्थाओं में मैक्रोइकॉनॉमिक्स एंड फाइनेंस

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. IMFBlog. "Gita Gopinath". IMF Blog. अभिगमन तिथि 19 October 2019.
  2. "Professor Gopinath". मूल से 8 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2017.
  3. "Harvard's newest India Connection". मूल से 8 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2017.
  4. Q&A: Gita Gopinath, Professor of Economics, Harvard University
  5. "Gita Gopinath appointed financial advisor to Kerala CM". मूल से 18 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-07-27.