सामग्री पर जाएँ

गिलियड साइंसेज़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गिलियड साइंसेज़
कंपनी प्रकारसरकारी
कारोबारी रूप
  • नैस्डैक: GILD
  • नास्दाक बायोटेक्नोलॉजी इंडेक्स
  • नास्दाक-100 कंपोनेंट
  • एस&पी 100 कंपोनेंट
  • एस&पी 500 कंपोनेंट
आई.एस.आई.एनUS3755581036 Edit this on Wikidata
उद्योग
  • औषध-निर्माण विज्ञान
  • जैव प्रौद्योगिकी
स्थापितजून 22, 1987; 38 वर्ष पूर्व (1987-06-22)
स्थापकमाइकल एल. रियरडन
मुख्यालयफोस्टर सिटी, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य
सेवा क्षेत्र
विश्वव्यापक
प्रमुख लोग
  • डेनियल ओ'देय (चेयरमेन और सीईओ)
  • ऐंड्र्यू डिकिंसन (मुख्य वित्त अधिकारी)
  • टोमस सिहलारा (वरिष्ठ निदेशक, जीव विज्ञान)
उत्पाद
  • अत्रिपला
  • कंप्लेरा
  • हार्वोनी
  • लेक्सिस्कन
आयवृद्धि US$28.75 बिलियन (2024)
परिचालन आय
कमी US$1.662 बिलियन (2024)
शुद्ध आय
कमी US$480 मिलियन (2024)
कुल संपत्तिकमी US$58.99 बिलियन (2024)
कुल हिस्सेदारीकमी US$19.25 बिलियन (2024)
कर्मचारियों की संख्या
17,600 (2024)
वेबसाइटgilead.com
टिप्पणियाँ / संदर्भ
[1]

गिलियड साइंसेज़ एक अमेरिकी दवा (बायोफार्मास्युटिकल) कंपनी है। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के फोस्टर सिटी में है। इसकी स्थापना 1987 में हुई थी। यह कंपनी एंटीवायरल दवा बनाने के लिए विश्व भर में जानी जाती है।

इस कंपनी की सबसे बड़ी उपलब्धि है- एचआईवी या एड्स और हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, कोविड-19 जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार। इस कंपनी ने ऐसी दवाएँ विकसित की हैं जो वायरस को शरीर में अपनी संख्या बढ़ाने से रोकती हैं।

जून 1987 में गिलियड साइंसेज़ की शुरुआत 'ओलिगोजेन'[2] नाम से हुई थी। इसकी स्थापना माइकल एल. रियरडन ने की थी, जो एक डॉक्टर थे।[3] रियरडन ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी इन सैंट लुइस से स्नातक की तथा जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ मेडिसिन और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल[4] से शिक्षा प्राप्त की थी। गिलियड को बनाने की योजना 'मेनलो वेंचर्स' में एक शोध परियोजना के रूप में शुरू हुई थी जिसमें माइकल एक सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे।

रियरडन ने इस कंपनी को खड़ा करने के लिए तीन प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकारों की मदद ली: कैलटेक के पीटर डर्वन, हार्वर्ड के डग मेल्टन और फ्रेड हचिंसन कैंसर रिसर्च सेंटर के हेरोल्ड एम. वेनट्रॉब। इनमें मेनलो वेंचर्स के संस्थापकों में से एक, एच. डुबोस मोंटगोमरी भी शामिल थे। रियरडन ने कंपनी की स्थापना से लेकर 1996 तक इसके सीईओ के रूप में कार्य किया।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. "Gilead Sciences, Inc. 2024 Annual Report (Form 10-K)". यू.एस. सिक्योरिटीस एंड एक्सचेंज कमीशन. 28 फरवरी 2025.
  2. तांसेयी, बर्नादेत्त. "PROFILE / Gilead Sciences / Gilead grows up / Visionary biotech startup matures into pragmatic industry leader" [प्रोफ़ाइल / गिलियड साइंसेज़ / गिलियड बड़ा हो रहा है / दूर की सोचने वाला बायोटेक स्टार्टअप एक व्यावहारिक उद्योग नेता बन गया है]. एसएफ़गेट (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 18 फरवरी 2026.
  3. साराह ई., बोसलाउग़ (2015). The SAGE encyclopedia of pharmacology and society [फार्माकोलॉजी और समाज का सेज विश्वकोश] (अंग्रेज़ी भाषा में). लॉस एंजल्स लंदन नई दिल्ली सिंगापुर वाशिंगटन डीसी: सेज पब्लिकेशंस. p. 657. ISBN 978-1-4833-4999-2.
  4. "1996 Alumni Achievement Awards" [1996 पूर्व छात्र उपलब्धि पुरस्कार]. वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी इन सैंट लुइस (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 18 फरवरी 2026.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]