सामग्री पर जाएँ

गिरिजा व्यास

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गिरिजा व्यास
सन् 2017 में व्यास
केन्द्रीय शहरी आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री, भारत सरकार
कार्यकाल
17 जून 2013  26 मई 2014
पूर्वाधिकारीअजय माकन
उत्तराधिकारीवेंकैया नायडू
चुनाव क्षेत्रचित्तौड़गढ़
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म08 जुलाई 1946
नाथद्वारा, राजस्थान
मृत्यु1 मई 2025(2025-05-01) (उम्र 78 वर्ष)
दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

गिरिजा व्यास भारतीय राजनीति की एक ऐसी बुद्धिजीवी राजनीतिज्ञ थीं जिन्होंने चार बार भारतीय संसद में लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया। वो मात्र पच्चीस वर्ष की आयु में राजस्थान विधानसभा में विधायक बनी और कई मंत्रालयों का दायित्व सम्भालने का मौक़ा मिला। नरसिम्हा राव सरकार में वो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-2 सरकार में उन्होंने केन्द्रीय कैबिनेट में शहरी आवास एवं ग़रीबी उन्मूलन मंत्रालय की ज़िम्मेवारी को बख़ूबी निभाया।

राजनीतिक पृष्‍ठभूमि

[संपादित करें]

व्यास राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रही। वो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के अलावा लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद एवं बतौर एआईसीसी मीडिया प्रभारी भी रहीं।

31 मार्च 2025 को उदयपुर में उनके घर पर गणगौर पूजन के दौरान उनके कपड़ों में आग लग गयी। इसके बाद उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज करवाया गया। लेकिन 1 मई 2025 को 78 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।[1]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "गिरिजा व्यास का निधन, कवयित्री जिन्होंने राजस्थान से निकल कर देश की राजनीति में बनाई अहम जगह". बीबीसी हिंदी. 2025-05-01. अभिगमन तिथि: 2025-05-02.