गिगामीटर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गिगामीटर / gigametre
गीगामीटर परिमाण की कोटि का आकार रखने वाली १३ वस्तुएँ
मात्रक सम्बन्धित सूचना
मापन प्रणाली मीटरी
परिमाण लम्बाई
संकेताक्षर Gm (गि॰मी॰)
मात्रक परिवर्तन
1 Gm (गि॰मी॰) निम्न मात्रक में... समतुल्य होता है...
   [[अन्तरराष्ट्रीय मात्रक प्रणाली SI इकाईयाँ]]    1×१०9 m
   खगोलीय इकाईयाँ    0.0066846 खगोलीय इकाई
 1.0570×10−7 प्रकाश वर्ष
 3.2408×10−8 पारसेक
   ब्रिटिश/अमेरिकी इकाईयाँ    621370 मील
   समुद्री इकाईयाँ    539960 समुद्री मील

गिगामीटर (गि॰मी॰, gigametre) लम्बाई का एक माप है जो एक अरब मीटर (यानि दस लाख किलोमीटर) के बराबर होता है। इसका प्रयोग अंतरिक्ष में दूरियाँ मापने के लिये होता है, हालांकि प्रकाशवर्ष और खगोलीय इकाई (ख॰इ॰, astronomical units, AU) का प्रयोग इस से अधिक प्रचलित है।[1]

कुछ खगोलीय उदाहरण[संपादित करें]

  • पृथ्वी से सूरज की औसत दूरी १४९.६ गि॰मी॰ या १ खगोलीय इकाई है
  • बृहस्पति से सूरज की औसत दूरी ७७८.५ गि॰मी॰ या ५.२ ख॰इ॰ है
  • एचडी 209458 बी ग्रह की उसके पितृ-तारे (एचडी 209458) से औसत दूरी ६.७ गि॰मी॰ या ०.०४५ ख॰इ॰ है
  • पीएसाआर जे1719-1438 बी ग्रह एक पीएसाआर जे1719-1438 (PSR J1719-1438) नामक पल्सर की परिक्रमा करता है और इसकी उस से औसत दूरी ०.६६६ गि॰मी॰ है, जो किसी भी ज्ञात ग़ैर-सौरीय ग्रह में सबसे कम है
  • सूरज का औसत व्यास १.३९३ गि॰मी॰ है
  • लाल दानव आर्द्रा तारे (Betelgeuse) का औसत व्यास १३०२ गि॰मी॰ है

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Emilio, Marcelo; Kuhn, Jeff R.; Bush, Rock I.; Scholl, Isabelle F. (5 March 2012), Measuring the Solar Radius from Space during the 2003 and 2006 Mercury Transits, arXiv:1203.4898