गारो राष्ट्रीय परिषद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(गारो नेशनल काउंसिल से अनुप्रेषित)

गारो राष्ट्रीय परिषद (अंग्रेज़ी: Garo National Council) पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य की एक राजनीतिक पार्टी है। क्लिफर्ड आर॰ मारक द्वारा स्थापित यह पार्टी मेघालय के गारो बहुल तीन जिलों, पश्चिमी गारो हिल्स, पूर्वी गारो हिल्स, और दक्षिणी गारो हिल्स से, गारोलैंड नामक एक नए राज्य के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

जीएनसी ने २००२ में हुए गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद चुनावों में एक सीट पर विजय प्राप्त की। इसके बाद २००३ में हुए मेघालय राज्य के विधानसभा चुनाव में, जीएनसी ने सात उम्मीदवार उतारे, जिन्हें कुल ८,४८३ मत प्राप्त हुए। क्लिफर्ड मारक, जो राज्य विधायिका में जीएनसी के एकमात्र विधायक रहे, जिगर और गुर्दे की बीमारी के कारण १ मार्च २०१५ को मृत्यु को प्राप्त हो गए। [1]

इन्हें देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 26 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2018.