सामग्री पर जाएँ

गाय की लातिन वर्णमाला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गाय की लातिन वर्णमाला
Gajeva latinica
प्रकार
काल
प्रारम्भिक 19वीं शताब्दी – वर्तमान
भाषाएँसर्बी-क्रोएशियाई
संबंधित लिपि(याँ)
जनक प्रणालियाँ
बाल प्रणालियाँ
स्लोवेन वर्णमाला
मोंटेनीग्रिन लातिन वर्णमाला
बहन प्रणालियाँ
स्लोवाक वर्णमाला
लातवियाई वर्णमाला
लिथुआनियाई वर्णमाला
यूनिकोड
यूनिकोड रेंज
लातिन का उपसमुच्चय
साँचा:Infobox writing system/ipa-note

गाय की लातिन वर्णमाला (सर्बी-क्रोएशियाई: Gajeva latinica, Гајева латиница), जिसे आबेत्सेदा (सर्बी-क्रोएशियाई: Abeceda, Абецеда) या गायित्सा (सर्बी-क्रोएशियाई: Gajica, Гајица) के नामों से भी जाना जाता है, लातिन लिपि का एक रूप है, जिसका प्रयोग सर्बी-क्रोएशियाई भाषा और उसके चार मानक रूप: क्रोएशियाई, बोस्नियाई, मोंटेनीग्रिन और सर्बियाई लिखने के लिए किया जाता है। इसके 27 अक्षर और 3 संयुक्ताक्षर हैं। यह सर्बियाई सिरिलिक वर्णमाला के समान है।

इस वर्णमाला का आविष्कार क्रोएशियाई भाषाविद ल्युदेवित गाय ने 1835 में इलीरियाई आंदोलन के समय शुरू किया। यह यान हुस की चेक वर्णमाला पर आधारित थी तथा इसका उद्देश्य ऑस्ट्रियाई साम्राज्य के तीन क्रोट जनसंख्या वाले राज्यों: क्रोएशिया, डैलमेशिया और स्लावोनिया के लिए एक एकात्मक भाषा होना था। वर्णमाला ने अपना अंतिम रूप 19वीं शताब्दी में लिया।

गाय की वर्णमाला का एक संक्षिप्त रूप स्लोवेन भाषा की वर्णमाला है। यह रोमानी वर्णमालाओं को भी प्रेरित किया है।

सर्बिया में दोनों सिरिलिक और लातिन वर्णमालाएँ आधिकारिक है, किंतु लातिन वर्णमाला का प्रयोग मीडिया और दैनिक जीवन में अधिक किया जाता है।

गाय की लातिन वर्णमाला में 30 अक्षर हैं:

बड़े अक्षर
A B C Č Ć D Đ E F G H I J K L Lj M N Nj O P R S Š T U V Z Ž
छोटे अक्षर
a b c č ć d đ e f g h i j k l lj m n nj o p r s š t u v z ž
नाम[1][2]

a
बे
be
त्से
ce
चे
če
चे
će
दे
de
जे
dže
जे
đe

e
एफ़
ef
गे
ge
ख़ा
ha

i
ये[3]
je
का
ka
एल
el
एल्य
elj
एम
em
एन
en
एन्य
enj

o
पे
pe
एर
er
एस
es
एश
ते
te

u
वे
ve
ज़े
ze
झ़े
že
IPA
/a/ /b/ /t͡s/ /t͡ʃ/ /t͡ɕ/ /d/ /d͡ʒ/ /d͡ʑ/ /e/ /f/ /ɡ/ /x/ /i/ /j/ /k/ /l/ /ʎ/ /m/ /n/ /ɲ/ /o/ /p/ /r/ /s/ /ʃ/ /t/ /u/ /ʋ/ /z/ /ʒ/
गाय की लातिन वर्णमाला में से ISO मूल लातिन वर्णमाला के 4 अक्षर (q, w, x, y) नहीं है।

विदेशी अक्षर

[संपादित करें]

वर्णमाला के चार विदेशी अक्षर हैं: q (क्वे या कू), w (दुप्लो वे या द्वोस्त्रुको वे), x (इक्स) और y (इप्सिलोन)। इनका प्रयोग लेखनवर्तनी से संरक्षित आगत शब्दों और विदेशी नामों के लिए किया जाता है, जैसे Québec।[4][5][6] क्रोएशिया में विदेशी शब्दों के लेखनवर्तनी से संरक्षित वर्तनियों का प्रयोग चलता है, जबकि सर्बिया में उन शब्दों के लेखनवर्तनी से अनुकूलित वर्तनियों का प्रयोग किया जाता है।

  1. Babić et al. 2007, p. 173.
  2. Žagarová & Pintarić 1998, p. 129.
  3. गणित में, j का नाम जर्मन के समान योत (jot) होता है।
  4. Badurina, Marković & Mićanović 2008, p. 5.
  5. Halilović 2017, p. 11, 141.
  6. Пешикан, Јерковић & Пижурица 2010, p. 17.