गांधीधाम जंक्शन रेलवे स्टेशन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गांधीधाम जंक्शन
भारतीय रेलवे स्टेशन
टर्मिनल स्टेशन
स्टेशन आंकड़े
पता रेलवे स्टेशन रोड, लिलाशाह नगर, गांधीधाम, गुजरात
भारत
ऊँचाई 10.500 मीटर (34.45 फीट)
लाइनें गांधीधाम-भुज खंड
गांधीधाम-कंडला बंदरगाह खंड
गांधीधाम-पालनपुर खंड
गांधीधाम-अहमदाबाद मुख्य रेलमार्ग
अन्य टैक्सी स्टैंड, प्रीपैड ऑटो सेवा
संरचना प्रकार टर्मिनस
प्लेटफार्म 3
पटरियां 6
वाहन-स्थल उपलब्ध
अन्य जानकारियां
आरंभ 7 अप्रैल 1955
विद्युतीकृत नहीं
स्टेशन कूट GIMB
ज़ोन पश्चिम रेलवे
मण्डल अहमदाबाद
स्वामित्व भारतीय रेलवे
संचालक पश्चिम रेलवे)
स्टेशन स्तर संचालित
पहले कच्छ राज्य रेलवे
स्थान
गांधीधाम जंक्शन रेलवे स्टेशन is located in भारत
गांधीधाम जंक्शन रेलवे स्टेशन
गांधीधाम जंक्शन रेलवे स्टेशन
Location within India#India Gujarat
गांधीधाम जंक्शन रेलवे स्टेशन is located in गुजरात
गांधीधाम जंक्शन रेलवे स्टेशन
गांधीधाम जंक्शन रेलवे स्टेशन
गांधीधाम जंक्शन रेलवे स्टेशन (गुजरात)

गांधीधाम जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड GIMB), भारतीय राज्य गुजरात के गांधीधाम में स्थित एक रेलवे जंक्शन है, जो गांधीधाम और कंडला क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सेवा मुहैया करता है। इसे पश्चिम रेलवे) के अन्तर्गत अहमदाबाद रेलवे मंडल द्वारा संचालित किया जाता है।

इतिहास[संपादित करें]

भारतीय रेलवे द्वारा गांधीधाम बीजी रेलवे स्टेशन के गठन से पहले, कच्छ राज्य रेलवे द्वारा 2 फुट 6 इंच मीटर गेज रेलवे लाइन का संचालन किया जाता था। एक ट्रेन टूना के बंदरगाह से अंजार की ओर चलती थी। रेलवे को कच्छ के महाराव खेंगारजी बावा द्वारा वित्तपोषित किया गया था। इसकी शुरूआत 1905 में हुई थी।

1908 में अंजार से भुज तक रेल मार्ग का विस्तार किया गया था।

1910 में वरसामेडी से भचाऊ तक रेल मार्ग खोला गई। अंजार से कंडला तक 15 मील रेल मार्ग 1930 में शुरू हुई। भारतीय रेलवे द्वारा 1950 में उत्तरी गुजरात के कंडला से डीसा तक एक और रेलमार्ग बिछाई गई।

रेलवे पुनर्गठन[संपादित करें]

5 नवंबर 1951 को कच्छ राज्य रेलवे को पश्चिम रेलवे के साथ विलय कर दिया गया था। गांधीधाम रेलवे स्टेशन की आधारशिला 7 अप्रैल 1955 को रखी गई थी। 1980 के दशक में वीरमगाम-वांकानेर-गांधीधाम खंड के गेज रूपांतरण के बाद,[1] गांधीधाम से मुंबई के लिए पहली ट्रेन 2 अक्टूबर 1984[2] को शुरू की गई थी।[3] 2001 में गांधीधाम-भुज खंड के आमान परिवर्तन के बाद,[4] कुछ ट्रेनों का विस्तार भुज तक किया गया।[5] पालनपुर-गांधीधाम का गेज रूपांतरण 24 मार्च 2006 को पूरा हुआ।[6] पालनपुर के माध्यम से नई सेवाएं शुरू की गईं।[7]

सुविधाएँ[संपादित करें]

यात्रियों और ट्रेनो के संभालने के लिये स्टेशन में ३ प्लेटफॉर्म है। स्टेशन में सभी आधारभूत सुविधाएँ जैसे: टिकटघर, प्रतिक्षालय, भोजनालय, पार्किंग उपलब्ध है।

गांधीधाम से शुरू होने वाली ट्रेनें[संपादित करें]

  • 15667/68 गांधीधाम - कामाख्या एक्सप्रेस
  • 22951/52 गांधीधाम - बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 12937/38 गांधीधाम - हावड़ा गर्भ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 22973/74 गांधीधाम - पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (वाया विजयनगरम)
  • 12993/94 गांधीधाम - पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (वाया संबलपुर)
  • 18501/02 गांधीधाम - विशाखापट्टनम एक्सप्रेस
  • 22483/84 गांधीधाम - जोधपुर त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 16505/06 गांधीधाम - केएसआर बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस
  • 16335/36 गांधीधाम - नागरकोविल एक्सप्रेस
  • 59425/26 गांधीधाम - पालनपुर पैसेंजर
  • 19423/24 गांधीधाम - तिरुनेलवेली हमसफ़र एक्सप्रेस
  • 19335/36 गांधीधाम - इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस
  • 12473/74 गांधीधाम - श्री माता वैष्णो देवी कटरा सर्वोदय एक्सप्रेस

उपलब्धियां[संपादित करें]

जुलाई 2016 में, गांधीधाम को भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के हिस्से के रूप में किए गए एक यात्री प्रतिक्रिया सर्वेक्षण के अनुसार भारत में दूसरा सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन घोषित किया गया था।[8]

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "IR History: Part - 5 (1970 - 1995)". IRFCA. मूल से 1 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-08-11.
  2. "Kutch Express". मूल से 9 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2019.
  3. "Kutch Express". मूल से 9 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2019.
  4. "Gandhidham-Bhuj gauge conversion". The Hindu. Chennai, India. मूल से 6 मई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2019.
  5. "Extension of trains to Bhuj". The Hindu. Chennai, India. 26 February 2000. मूल से 16 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2019.
  6. "Gauge conversion of Palanpur-Gandhidham section". मूल से 28 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2019.
  7. "New services via Palanpur". मूल से 28 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2019.
  8. "Gujarat has cleanest railway stations, Bihar dirtiest, shows survey". DNA. मूल से 9 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2019.