ग़ुंद नदी
दिखावट
| ग़ुंद | |
|---|---|
|
ख़ारूग़ और ग़ुंद नदी | |
| स्थान | |
| देश |
|
| भौतिक लक्षण | |
| नदीमुख | पंज |
• निर्देशांक |
37°29′23″N 71°31′11″E / 37.4898°N 71.5196°E |
| जलसम्भर लक्षण | |
| जलक्रम | पंज→ आमू दरिया→ अरल सागर |
ग़ुंद नदी (ताजिक: Ғунд, रूसी: Гунт) ताजिकिस्तान के दक्षिण एवं शुग़नान पर्वतमाला के उत्तर में स्थित एक नदी है। यह 296 km लम्बा है और इसका क्षेत्रफल 13,700 km² है।[1] इसका स्रोत यशीलकोल झील अलीचूर पामीर के कोने पर स्थित 3,720 m ऊँचा है। ख़ारूग़ शहर में ग़ुंद नदी पंज नदी से मिलती है।
ग़ुंद नदी और उसकी उपनदी शाख़दर्रा पामीर I बिजलीघर को शक्ति प्रधान करते हैं। नदी का बहाव ऋतु पर आधारित है: जाड़े में कम और जुलाई-अगस्त में तेज़। इसकी चौड़ाई 10 से 50 m है और गहराई 1.5 m तक। पहाड़ी भूमि हेतु नदी का बहाव बहुत तेज़ है और कभी-कभी 2 m/s तक पहुंचता है।