सामग्री पर जाएँ

ग़ाज़ा नरसंहार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ग़ज़ा जनसंहार
सम्बंधित: ग़ज़ा युद्ध, ग़ज़ा पट्टी पर इसराइली क़ब्ज़ा तथा इसराइल–फ़िलिस्तीन संघर्ष का भाग
स्थान ग़ज़ा पट्टी
तिथि 7 अक्टूबर 2023 (2023-10-07) से – वर्तमान
लक्ष्य फ़िलिस्तीनी
हमले का प्रकार जनसंहार, नरसंहार तथा जातीय शुद्धिकरण, बलपूर्वक विस्थापन, बमबारी, नाकेबन्दी, युद्ध‑अपराध, लक्षित हत्या, भुखमरी, यातना, बलात्कार और यौन‑हिंसा, स्वास्थ्य‑संस्थानों पर आक्रमण, जन्म‑निरोध, पर्यावरण‑विनाश, नगरीय‑विनाश
मृत्यु
  • ७१,४०० प्रत्यक्ष मृत्यु (जनवरी २०२६ का अभिलेखित आँकड़ा)
  • ४६३ अकाल‑मृत्यु (पुष्ट, नवम्बर २०२५)
  • लगभग १०,०००+ अकाल‑मृत्यु (अनुमानित)
घायल कम से कम १,७१,३००
हमलावर इसराइल

ग़ज़ा नरसंहार (अरबी: الإبادة الجماعية لغزّة, इब्रानी: רצח העם בעזה, अंग्रेज़ी: Gaza genocide) से अभिप्राय ग़ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी जनसमुदाय के प्रति इसराइल द्वारा ग़ज़ा युद्ध के समय की गयी वह निरन्तर, उद्देश्यपूर्ण तथा संगठित विनाश‑प्रक्रिया है, जिसमें व्यापक हत्याएँ, जानबूझकर करायी गयी भुखमरी, शारीरिक एवं मानसिक क्षति पहुँचाना तथा जन्म‑निरोध सम्मिलित हैं। अन्य कृत्यों में नाकेबन्दी, नागरिक अवसंरचना का विनाश, स्वास्थ्य‑सेवा संस्थानों का ध्वंस, स्वास्थ्य‑कर्मियों तथा सहायता प्राप्त करने वालों की हत्या, जनसमूह का बलपूर्वक विस्थापन, यौन‑हिंसा, तथा शैक्षिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विध्वंस सम्मिलित है।[1]

इस नरसंहार को संयुक्त राष्ट्र की विशेष समितियों, जाँच आयोगों, नरसंहार‑अध्ययन के विद्वानों, अन्तर्राष्टीय विधि‑विशेषज्ञों तथा अनेक मानवाधिकार संगठनों द्वारा मान्यता प्रदान की गयी है।[2]

दिसम्बर २०२५ तक ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचित किया कि कम से कम ७०,११७ व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी। मृतकों का अधिकांश भाग सामान्य नागरिक था, तथा लगभग ५०% महिलाएँ और बच्चे थे। हाल के वैश्विक संघर्षों की तुलना में पत्रकारों, मानवीय‑सेवा कर्मियों, स्वास्थ्य‑कर्मियों तथा बच्चों की ज्ञात मृत्यु‑संख्या विश्व में सर्वाधिक मानी गयी। नष्ट भवनों के मलबे के नीचे हज़ारों अज्ञात शवों के दबे होने की आशंका व्यक्त की गयी।[3][4][5]

एक चिकित्सकीय अध्ययन में यह अनुमान व्यक्त किया गया कि जून २०२४ तक आघातजन्य मृत्यु‑संख्या वास्तविकता से कम आँकी गयी थी, और “अप्रत्यक्ष” मृत्यु‑कारणों को जोड़ने पर कुल मृत्यु‑संख्या कहीं अधिक हो सकती है। घायलों की संख्या १,७१,००० से अधिक आँकी गयी। प्रति व्यक्ति अनुपात में ग़ज़ा विश्व में बाल‑अंगच्छेदन के सर्वाधिक मामलों वाला क्षेत्र बन गया; ग़ज़ा युद्ध के कारण २१,००० से अधिक बच्चे दिव्यांग हुए।[6][7]

इसराइली नाकेबन्दी ने भुखमरी और अकाल की स्थिति को अत्यन्त गम्भीर रूप से बढ़ाया। अगस्त २०२५ तक के आकलनों में लगभग ६,४१,००० लोगों के विनाशकारी स्तर की खाद्य‑कमी से जूझने का अनुमान व्यक्त किया गया, और यह भी कि आपात‑स्तर का सामना करने वालों की संख्या बढ़कर लगभग ११ लाख से अधिक तक पहुँच सकती है। संघर्ष के प्रारम्भ में इसराइल ने ग़ज़ा की जल‑विद्युत आपूर्ति पूर्णतः रोक दी थी, जिसे बाद में आंशिक रूप से पुनः चालू किया गया।[8][9][10] मई २०२४ तक ग़ज़ा के ८४% स्वास्थ्य‑केन्द्र नष्ट या क्षतिग्रस्त हो चुके थे। इसराइल ने अनेक सांस्कृतिक धरोहर स्थलों को भी नष्ट किया, जिनमें ग़ज़ा की सभी १२ विश्वविद्यालयें तथा लगभग ८०% विद्यालय सम्मिलित थे। १९ लाख से अधिक फ़िलिस्तीनी, जो ग़ज़ा की कुल जनसंख्या का लगभग ८५% हैं, बलपूर्वक विस्थापित हुए।[11][10][12]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Israel has committed genocide in the Gaza Strip, UN Commission finds". Office of the United Nations High Commissioner for Human Rights (अंग्रेज़ी भाषा में). 16 September 2025. मूल से से 25 September 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 September 2025.
  2. ↑ Albanese 2024a, p. 1: "By analysing the patterns of violence and Israeli policies in its onslaught on Gaza, the present report concludes that there are reasonable grounds to believe that the threshold indicating that Israel has committed genocide has been met"
  3. ↑ Tantesh & Graham-Harrison 2024.
  4. ↑ Burke, Jason (27 August 2025). "A third of outpatients treated for wounds at MSF's Gaza hospitals in 2024 were children, figures show". The Guardian. मूल से से 15 September 2025 को पुरालेखित।.
  5. ↑ Gómez-Ugarte et al. 2025, p. 13.
  6. ↑ IPC Report August 2025, p. 1.
  7. ↑ "Israel's genocide against Palestinians 'not over' despite ceasefire - new Amnesty briefing". Amnesty International. 27 November 2025. मूल से से 28 November 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 January 2026.
  8. ↑ Order, S. Afr.
  9. ↑ "Israel's genocide against Palestinians 'not over' despite ceasefire - new Amnesty briefing". Amnesty International. 27 November 2025. मूल से से 28 November 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 January 2026.
  10. 1 2 Casciani 2024a.
  11. ↑ UN Commission of Inquiry report 2025, पृष्ठ 64: "The extensive and deliberate targeting of Palestinian children shows that the military operations were not conducted solely to defeat Hamas and other Palestinian armed groups, nor can they legitimately contribute to the other stated goals of defending the state of Israel and securing the release of Israeli hostages."
  12. ↑ Fabian, Emanuel; Bachner, Michael (3 November 2023). "IDF soldiers fend off nighttime Hamas ambush, as battalion commander killed in Gaza". The Times of Israel. 2 November 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 November 2023.