गब्बर पर्वत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गब्बर पर्वत भारत के गुजरात में बनासकांठा जिला स्थित एक छोटा सा पहाड़ी टीला है। यह प्रसिद्ध तीर्थ अम्बाजी से मात्र ५ कि.मी की दूरी पर गुजरात एवं राजस्थान की सीमा पर स्थित है। यहीं से अरासुर पर्वत पर अरावली पर्वत से दक्षिण पश्चिम दिशा में पवित्र वैदिक नदी सरस्वती का उद्गम भी होता है। इस स्थल की सागर सतह से ऊंचाई ४८० मी यानि १६०० फ़ीट है एवं क्षेत्रफ़ल 8.33 कि.मी2 (5 वर्ग मील) है।

यह प्राचीन पौराणिक ५१ शक्तिपीठों में से एक गिना जाता है। पुराणों के अनुसार यहाम सती शव का हृदय भाग गिरा था। इसका संदर्भ तंत्र चूड़ामणि में भी मिलता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]