गंगोत्री हिमनद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गंगोत्री हिमनद गंगा नदी का उद्गम स्थल है। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित है। भागीरथी गोमुख स्थान से २५ कि॰मी॰ लम्बे गंगोत्री हिमनद से निकलती है। भागीरथी व अलकनन्दा देव प्रयाग संगम करती है जिसके पश्चात वह गंगा के रूप में पहचानी जाती है।