गंगापुर, सवाई माधोपुर
Gangapur City
गंगापुर सिटी | |
|---|---|
गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन | |
| निर्देशांक: 26°28′18″N 76°42′57″E / 26.47171°N 76.71594°Eनिर्देशांक: 26°28′18″N 76°42′57″E / 26.47171°N 76.71594°E | |
| देश | |
| राज्य | राजस्थान |
| ज़िला | गंगापुर सिटी |
| संस्थापक | राजा कुशलीराम हल्दिया |
| नाम स्रोत | स्थानीय गंगा जी का मंदिर |
| शासन | |
| • सभा | नगर परिषद, नगरपालिका |
| क्षेत्रफल | |
| • कुल | 24.8 किमी2 (9.6 वर्गमील) |
| जनसंख्या (2023) | |
| • कुल | 1,65,000 |
| भाषा | |
| • प्रचलित | राजस्थानी, हिन्दी, बृज |
| समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
| पिनकोड | 322201, 322202 |
| दूरभाष कोड | 07463 |
| वाहन पंजीकरण | RJ25 |
| लिंगानुपात | 892 प्रति 1000 ♂/♀ |
| वेबसाइट | https://www.gangapurcity.rajasthan.gov.in/home |
गंगापुर सिटी (जिसे गंगापुर के नाम से भी जाना जाता है) भारत के राजस्थान राज्य के सवाई माधोपुर जिले में स्थित एक शहर है। यह अपने मीठे व्यंजन खीरमोहन, आलू की स्पेशल सब्जी व टिक्कड़ और नवनिर्मित कुशालगढ़ बाबा श्याम मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। गंगापुर सिटी से 10 किमी की दूरी पर स्थित छोटी उदेई गांव में सुंदीरिया तालाब पर बना श्री काल भैरव बाबा का मन्दिर भी दर्शनीय हैं। गंगापुर सिटी को शिक्षा नगरी के नाम से भी जाना जाता है।[1] गंगापुर सिटी के श्यरोली ग्राम मे भैरो बाबा का मंदीर स्थित है।गंगापुर सिटी की टोडाभीम तहसील की गूंजी मिठाई बहुत प्रसिद्ध है। गंगापुर सिटी के पीलोदा मै लेहकोड़ माता का मंदीर है तथा इसके पास ही एक सरोवर स्थित है। नांदोती तहसील के कैमा गाव मे जगदीश जी का मंदीर है । नांदोती तहसील मे गुढा चंद्रजी के घटवासंन माता का मंदीर है। नांदोती तहसील के सहर का किला है तथा यहाँ सहरा माता का मंदीर प्रसिद्ध है । नांदोती तहसील मे गडमोरा राजा मोर्धवज् नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ पर गडमोरा का किला तथा यहाँ एक कुंड स्थित है।गंगापुर सिटी के टोडाभीम तहसील के bhajera ग्राम के दाँतरे प्रसिद्ध है।टोडाभीम के करीरी ग्राम का दंगल प्रसिद्ध है यहाँ पर mp, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के पहलवान हिस्से लेते है। करीरी ग्राम मे भैरो बाबा का मन्दिर प्रसिद्ध है। टोडाभीम तहसील मे स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदीर गंगापुर और दौसा जिले की सीमा पर स्थित है। मेहंदीपुर मे बाबा बर्फानी का मंदीर भी प्रसिद्ध है। टोडाभीम तहसील मे विराइ माता का मंदिर भी प्रसिद्ध है।
विवरण
[संपादित करें]गंगापुर सिटी से 5 किलोमीटर दूर अरावली पर्वतमाला में प्रसिद्ध रमणीय स्थल धुंधेश्वर धाम है जोकि बहुत ही सुन्दर है। गंगापुर सिटी की प्रसिद्ध मिठाई खीरमोहन देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। यह मिठाई छेना आदि से बनती है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990