खाद्य कवक

खाद्य कवक (अंग्रेज़ी: सेप, पेनी बन, पोर्सिनो) बेसिडियोमाइसीट समूह का कवक है[1], जो 'बोलेटस वंश' की प्रजाति है। यह स्वादिष्ट खाद्य मशरूम के रूप में अत्यंत बेशकीमती माना जाता है। यह प्रजाति गर्मियों और शरद ऋतु में जमीन के ऊपर बीजाणु युक्त कवक के रूप में उत्पन्न होती है।
विवरण
[संपादित करें]
इस कवक की टोपी पूरी तरह बढ़ने पर लगभग 7 से 30 सेंटीमीटर चौड़ी होती है। यह छूने पर हल्की चिपचिपी लगती है। शुरुआत में इसका आकार थोड़ा गोलाकार होता है, लेकिन उम्र के साथ यह चपटी होती जाती है। इसका रंग लाल-भूरा होता है, जो किनारों की तरफ हल्का दिखाई देता है और समय के साथ उभरता जाता है। इसका तना लगभग 8 से 25 सेंटीमीटर ऊँचा और 7 सेंटीमीटर तक मोटा हो सकता है। यह ऊपर से जालीदार और नीचे से चिकना होता है। आकार में यह कभी-कभी डंडे जैसा दिखता है।
छत्ते के निचली सतह छोटे-छोटे छिद्रों से भरी होती है, इन छिद्रों में बीजाणु बनते हैं। शुरूआत में ये छिद्र सफेद और रुई जैसे दिखाई देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे पीले और फिर भूरे हो जाते हैं। यह प्रशांत महासागर के उत्तर-पश्चिम तटों पर झाड़ीयों में उगते हैं।[2]
बीजाणुओं का रंग जैतूनी-भूरा होता है। इसका गूदा सफेद, मोटा और सख्त होता है, पर उम्र बढ़ने पर थोड़ा स्पंजी हो जाता है। इसे काटने पर इसका रंग नहीं बदलता।
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ बुलियार्ड जेबीएफ (1782). हर्बियर डे ला फ़्रांस. खंड 2. पेरिस, फ्रांस: पी॰एफ॰ डिडोट. pp. 49–96, plate 60. अभिगमन तिथि: 2009-11-24.
- ↑ टाइलुक्ति ई॰ ई॰ (1987). प्रशांत के उत्तर-पश्चिम में पाये जाने वाले कवक। खंड 2. गैर-गिल वाले हाइमेनोमाइसेट्स. मास्को, Idaho: द इडाहो युनिवर्सिटी प्रेस. pp. 9–10. ISBN 0-89301-097-9.