ख़ुंजराब दर्रा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ख़ुंजराब दर्रा
कश्मीर वाली ओर से देखने पर ख़ुंजराब दर्रा
ऊँचाई४,६९३ मीटर m (Invalid value ft)
स्थान चीन /  पाकिस्तान
पर्वतमालाकाराकोरम पर्वतमाला
निर्देशांक36°50′0″N 75°25′22″E / 36.83333°N 75.42278°E / 36.83333; 75.42278निर्देशांक: 36°50′0″N 75°25′22″E / 36.83333°N 75.42278°E / 36.83333; 75.42278
खुंजर्ब राष्ट्रीय उद्यान में विलुप्तप्राय प्रजाति का हिम तेंदुआ

ख़ुंजराब दर्रा (चीनी भाषा:红其拉甫山口, अंग्रेजी: Khunjerab Pass, उर्दु: خنجراب درّه) (ऊँचाई 4,693 मीटर (15,397 फीट)) काराकोरम पर्वतमाला में स्थित एक दर्रा है। यह पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र और चीन द्वारा नियंत्रित शिंजियांग प्रान्त के बीच स्थित है।

नाम[संपादित करें]

ख़ुंजराब दर्रे का नाम वाख़ी भाषा से लिया गया है। इसके अर्थ पर विवाद है। या तो इसका मतलब 'ख़ून की वादी' है या फिर 'ख़ान की वादी'।[1] 'ख़ुंजराब' शब्द में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Pakistan & the Karakoam Highway Archived 2013-09-22 at the वेबैक मशीन, Sarina Singh, Lindsay Brown, Paul Clammer, Rodney Cocks, John Mock, pp. 307, Lonely Planet, 2008, ISBN 9781741045420, ... Depending on whom you ask, khun jerab is Wakhi for either Valley of Blood or Valley of the Khan ...
पाकिस्तान के प्रमुख दर्रे पृथ्वी
किलिक दर्रा | कोहाट दर्रा | ख़ुंजराब दर्रा | ख़ैबर दर्रा | गोमल दर्रा | चापरोट दर्रा | दोर्राह दर्रा | नलतर दर्रा | बोलन दर्रा | बाबूसर दर्रा | मलखंड दर्रा | मिंटका दर्रा | लोवारी दर्रा | हायल दर्रा