सामग्री पर जाएँ

खँडहर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(खंडहर से अनुप्रेषित)
खंडहर 
remains of human-made architecture
Street address
Original publication
रोम में रोमन फोरम के खँडहर

खँडहर मानव निर्मित वास्तुकला के अवशेष हैं। वो संरचनाएं जो एक समय बरकरार थीं लेकिन वक्त गुज़रने के साथ रखरखाव की कमी या जानबूझकर विनाश के कृत्यों के कारण आंशिक या कुल जीर्णता की स्थिति में हैं। प्राकृतिक आपदा, युद्ध और आबादी में कमी होना सबसे सामान्य मूल कारण हैं। कई दीर्घकालिक अपक्षय के कारण समय के साथ कई संरचनाएं लगातार खराब हो रही हैं।

दुनिया भर में प्रसिद्ध खँडहर मौजूद हैं: चीन के प्राचीन स्थल, सिंधु घाटी, अफ्रीका के जिम्बाब्वे में, भूमध्य द्रोणी के प्राचीन यूनान, मिस्र और रोमन स्थल और अमेरिका में इंका और माया स्थल। इतिहासकार, पुरातत्वविद और मानवविज्ञानी के लिए खँडहर बहुत महत्वपूर्ण हैं, चाहे वे एक बार किलेबंदी, उपासनास्थल, प्राचीन विश्वविद्यालय, घर और उपयोगिता भवन, या पूरे गाँव, कस्बों और शहरों रहे हो। हाल के वर्षों में मानवता के लिए उत्कृष्ट मूल्य के क्षेत्रों के रूप में उन्हें पहचानने और संरक्षित करने के लिए कई खँडहर यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल बनाए गए हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]