सामग्री पर जाएँ

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आर॰टी॰ओ॰) भारतीय सरकार का एक कार्यालय है जो भारत में वाहन पंजीकरण[1] और चालन अनुज्ञप्‍ति[2] जारी करने के लिए उत्तरदायी है। Regional Transport Authority (RTO/RTA) भारतीय सरकार का संगठन है जो भारत के विभिन्न राज्यों के लिए ड्राइवरों के डेटाबेस और वाहनों के डेटाबेस को बनाए रखने के लिए ज़िम्मेदार है। ये क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय राज्य सरकार के परिवहन विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करते हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इन कार्यालयों के प्रमुख होते हैं।

मोटर वाहन विभाग की स्थापना मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 213 (1) के तहत की गई है। यह पूरे देश में लागू एक केंद्रीय अधिनियम है। मोटर वाहन विभाग इस अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है। इस विभाग का नेतृत्व परिवहन आयुक्त द्वारा किया जाता है।

प्रत्येक राज्य और शहर का अपना आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) होता है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में रखे गए कार्यों और गतिविधियों को पूरा करने के लिए प्रत्येक R.T.O जिम्मेदार है।

संगठनात्मक संरचना

[संपादित करें]

भारत में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) राज्य परिवहन विभाग के अधीन कार्य करते हैं, जो मोटर वाहन अधिनियम, 1988 को लागू करने के लिए जिम्मेदार है।[3]

  • राज्य स्तर पर, इस विभाग का नेतृत्व परिवहन आयुक्त करते हैं, जो पूरे राज्य में परिवहन प्रशासन की देखरेख करते हैं।
  • क्षेत्रीय स्तर पर, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) का नेतृत्व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी करते हैं, जो वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, सड़क सुरक्षा प्रवर्तन और कर संबंधी कार्यों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  • बड़े ज़िलों या शहरी क्षेत्रों में, उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (Sub-Regional Transport Office – SRTO) या सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (Assistant RTO – ARTO), क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) के नियंत्रण में कार्य करते हैं और स्थानीय परिवहन सेवाओं का संचालन करते हैं।

परिवहन विभाग के अधिकारियों का पदानुक्रम इस प्रकार है:

  • परिवहन आयुक्त
  • अतिरिक्त/संयुक्त/उप परिवहन आयुक्त
  • क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO)
  • उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी / सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी / संयुक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
  • मोटर वाहन निरीक्षक (MVI)
  • सहायक मोटर वाहन निरीक्षण (AMVI) / प्रवर्तन उप निरीक्षक (ESI) / क्षेत्रीय निरीक्षक (तकनीकी) (RI)

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "वाहन पंजीकरण (Registering Vehicle)". भारत सरकार. 11 मई 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-03-17.
  2. "चालन अनुज्ञप्‍ति प्राप्त करना (Obtaining Driving Licence)". भारत सरकार. 15 नवंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-03-17.
  3. "मोटर वाहन अधिनियम, 1988" (PDF).

मध्य प्रदेश पंजीयन परिवहन कार्यालय (MP RTO Office) - Pin Code Wise