क्वेंटिन टैरेंटिनो
क्वेंटिन टैरेंटिनो | |
---|---|
![]() 2015 में टैरेंटिनो | |
जन्म |
क्वेंटिन जेरोम टैरेंटिनो 27 मार्च 1963 नॉक्सविल (टेनेसी), अमेरिका[1] |
पेशा |
|
कार्यकाल | 1987–वर्तमान |
जीवनसाथी | डेनिएला पिक (वि॰ 2018) |
बच्चे | 2 |
माता-पिता |
|
हस्ताक्षर |
क्वेंटिन जेरोम टैरेंटिनो (अंग्रेज़ी: Quentin Jerome Tarantino) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्माता और अभिनेता हैं। टैरेंटिनो ने सन् 1992 में क्राइम ड्रामा फ़िल्म रिज़र्वायर डॉग्स के साथ एक स्वतंत्र फ़िल्म निर्माता के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनकी दूसरी फ़िल्म पल्प फ़िक्शन (1994), एक डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फ़िल्म थी। इसे समीक्षकों और दर्शकों की सराहना मिली थी। फ़िल्म ने कान फ़िल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा के लिए पाम डओर पुरस्कार के साथ कई पुरस्कार जीते। 1996 में उन्होंने एक्शन-हॉरर फ़िल्म फ्रॉम डस्क टिल डॉन लिखी और उसमें अभिनय भी किया। टैरेंटिनो की तीसरी फ़िल्म, जैकी ब्राउन (1997) थी, जो कि एक क्राइम ड्रामा फ़िल्म थी।
प्रारंभिक जीवन
[संपादित करें]टैरेंटिनो का जन्म 27 मार्च 1963 को अमेरिका के नॉक्सविल (टेनेसी) में हुआ था। वो कोनी मैकह्यू (माँ) और एक महत्वाकांक्षी अभिनेता टोनी टैरेंटिनो (पिता) की इकलौती संतान थे। उनके पिता ने अपने बेटे के जन्म से पहले परिवार का साथ छोड़ दिया था।[2] टैरेंटिनो की मां आयरिश तथा पिता इतालवी थे।[3] उनका नाम टीवी शृंखला गनस्मोक में बर्ट रेनॉल्ड्स के चरित्र क्विंट एस्पर के नाम पर रखा गया था।[4] टैरेंटिनो की मां लॉस एंजिल्स में उनके पिता से मिलीं थी। तलाक के बाद कोनी लॉस एंजिल्स छोड़कर अपने माता-पिता के साथ नॉक्सविल रहने चली गईं। 1966 में टैरेंटिनो अपनी मां के साथ लॉस एंजिल्स लौट आए।[5]
फिल्मी जीवन
[संपादित करें]1980–1989: शुरुआती नौकरियाँ और पटकथाएँ
[संपादित करें]1980 के दशक में टैरेंटिनो ने कई नौकरियाँ कीं थी। अपनी उम्र छुपाकर उन्होंने टोरेंस में एक वयस्क फ़िल्म थियेटर काम किया। उन्होंने पांच साल तक मैनहट्टन, कैलिफोर्निया के एक वीडियो स्टोर में काम किया। वीडियो स्टोर में काम करने से पहले टैरेंटिनो ने स्कॉट मैगिल के साथ लव बर्ड्स इन बॉन्डेज लिखा था। टैरेंटिनो ने इसी दौरान लघु फ़िल्म का निर्माण और निर्देशन किया। 1987 में मैगिल के आत्महत्या कर लेने के बाद फ़िल्म की सारी शूटिंग नष्ट कर दी गई।[6]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Quentin Tarantino Biography". Biography. Archived from the original on 15 जनवरी 2021. Retrieved 18 जुलाई 2024.
- ↑ काम, विलियम्स. "Quentin Tarantino - The "Inglourious Basterds" Interview". African American Literature Book Club. Archived from the original on 15 जनवरी 2021. Retrieved 18 जुलाई 2024.
- ↑ जेफ़री, गोल्डबर्ग. "Hollywood's Jewish Avenger". द अटलांटिक. Archived from the original on 28 अगस्त 2022. Retrieved 18 जुलाई 2024.
- ↑ जेफ़, लाब्रेके. "Quentin Tarantino: The Hateful Eight interview". Entertainment Weekly. Archived from the original on 22 नवंबर 2016. Retrieved 18 जुलाई 2024.
{{cite web}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "Inspiring Writing Lessons from the Greats: Quentin Tarantino". द स्क्रिप्ट लैब. Archived from the original on 6 अगस्त 2019. Retrieved 18 जुलाई 2024.
- ↑ कैथरीन, राइफ़ (2012). If You Like Quentin Tarantino...: Here Are Over 200 Films, TV Shows, and Other Oddities That You Will Love. Limelight Editions. p. 14. ISBN 9780879103996. Archived from the original on 12 मार्च 2022. Retrieved 18 जुलाई 2024.