क्रैकन सागर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(क्रैकन​ सागर से अनुप्रेषित)
क्रैकन सागर
Kraken Mare

टाइटन के उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र का कंप्यूटर-रंगित चित्र जिसमें क्रैकन सागर का एक बड़ा भाग और उसमे स्थित मायडा इंसुला द्वीप दिख रही है। ऊपर बाई तरफ़ जिंगपो झील, ऊपर दाई तरफ़ पुंगा सागर और दाई तरफ़ लाइजीया सागर नज़र आ रहे हैं।
भौगोलिक वस्तु सागर (Mare)
निर्देशांक 68°N 310°W / 68°N 310°W / 68; -310निर्देशांक: 68°N 310°W / 68°N 310°W / 68; -310
व्यास 1,170 किमी

क्रैकन सागर (Kraken Mare) सौर मंडल के शनि ग्रह के सबसे बड़े चन्द्रमा टाइटन के उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित एक झील है। यह टाइटन पर सबसे बड़ी ज्ञात झील है (दूसरा स्थान लाइजीया सागर का है)। सन् २००७ में कैसिनी-होयगेन्स अंतरिक्ष यान ने इसे खोज निकला था और इसका नाम २००८ में एक काल्पनिक समुद्री दानव (क्रैकन) पर रखा गया। इसका आकार पृथ्वी के कैस्पियन सागर के आसपास अनुमानित किया जाता है। टाइटन की अन्य झीलों की तरह इसमें भी पानी की जगह मीथेन जैसे हाइड्रोकार्बन द्रवावस्था में भरे हैं।[1]

द्वीप[संपादित करें]

क्रैकन सागर में बहुत से द्वीप हैं लेकिन इनमें से झील के उत्तरी भाग में स्थित 'मायडा इंसुला' (Mayda Insula) नामक एक द्वीप काफ़ी बड़ा है। इसका व्यास (डायामीटर) १६८ किमी अनुमानित किया गया है।[2]

सम्बंधित तस्वीरें[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Titan from Cassini-Huygens, pp. 125, Springer, 2009, ISBN 978-1-4020-9214-5, ... most consistent with the dark material being liquid hydrocarbons (a mixture of methane and ethane that can be liquid under Titan conditions), ... Lakes range in size from <10 km2 to Kraken Mare the area of which exceeds 400,000 km2 ...
  2. Mayda Insula Archived 2011-10-18 at the वेबैक मशीन, Gazetteer of Planetary Nomenclature, International Astronomical Union (IAU) Working Group for Planetary System Nomenclature, USGS Astrogeology Science Center Website, Accessed 12 अक्टूबर 2012, ... Mayda Insula, Titan, Diameter 168 km ...