सामग्री पर जाएँ

क्रिस्टोफ़र ए॰ पिसारिदेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
क्रिस्टोफ़र ए॰ पिसारिदेस 
अर्थशास्त्री से यूनाइटेड किंगडम
एलएसई के प्रोफेसर सर क्रिस्टोफर पिसारिडीज़ का आधिकारिक चित्र
मीडिया अपलोड करें
मूल भाषा में नामΧριστόφορος Αντωνίου Πισσαρίδης boi
जन्म तिथि20 फ़रवरी 1948
निकोसिया
राष्ट्रीयता
शिक्षण संस्थान
शोध निर्देशक
शोध छात्र
  • गुग्लिएल्मो वेबर (1988)
  • रेजिस बार्निशोन
  • जोज़ेफ़ कोनिंग्स
  • एटिएन वास्मर
  • क्रिस्टोफ़ उंगेरर
  • लुका फ़ोर्नारो
  • गुनेश आशिक
व्यवसाय
नियोक्ता
का सदस्य है
  • ब्रिटिश अकादमी
  • एथेंस अकादमी
  • अकादमिया यूरोपिया (एई अनुभाग: अर्थशास्त्र, व्यवसाय एवं प्रबंधन विज्ञान, 2011)
  • रॉयल एकेडमी ऑफ इकोनॉमिक एंड फाइनेंशियल साइंसेज
  • इकोनोमेट्रिक सोसाइटी (इकोनोमेट्रिक सोसाइटी के फेलो, 1997)
कार्य क्षेत्र
मातृभाषा
कुलीन उपाधि
  • नाइट बैचलर
प्राप्त पुरस्कार
  • अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2010)
  • वैश्विक अर्थव्यवस्था पुरस्कार (2015)
  • श्रम अर्थशास्त्र में आईजेडए पुरस्कार (2005)
  • इकोनोमेट्रिक सोसाइटी के फेलो (1997)
  • ब्रिटिश अकादमी के फेलो
  • यूनिवर्सिटी डु क्यूबेक ए मॉन्ट्रियल के मानद डॉक्टर
  • सैन मार्कोस के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि
  • साइप्रस विश्वविद्यालय के मानद डॉक्टरेट (2009)
प्राधिकरण नियंत्रण

क्रिस्टोफर एंटोनियो पिसारिदेस (/ˌpɪsəˈrdz/; यूनानी: Χριστόφορος Αντωνίου Πισσαρίδης; जन्म: 20 फरवरी 1948[1]) साइप्रस के एक अर्थशास्त्री हैं। वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के रेगियस प्रोफेसर और साइप्रस विश्वविद्यालय में यूरोपीय अध्ययन के प्रोफेसर हैं।[2] उनका शोध मुख्य रूप से समष्टि अर्थशास्त्र, श्रम अर्थशास्त्र, आर्थिक विकास और आर्थिक नीति पर केंद्रित है। 2010 में, "बाजारों में खोज घर्षण के सिद्धांत" के उनके विश्लेषण के लिए, उन्हें पीटर डायमंड और डेल मोर्टेंसन के साथ संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[3]

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

पिसारिदेस का जन्म निकोसिया, साइप्रस में एग्रोस गाँव के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स परिवार में हुआ।[4][5] पैनसिप्रियन जिमनैजियम में प्रारंभिक शिक्षा और नेशनल गार्ड में सेवा के पश्चात, उन्होंने एसेक्स विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकस्नातकोत्तर किया।[5] इसके बाद मिचियो मोरिशिमा के निर्देशन में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में पीएच॰डी॰ पूरी की।[6]

पिसारिदेस 1976 से लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के 'रेगियस प्रोफेसर' हैं। वर्तमान में वे सेंटर फॉर मैक्रोइकॉनॉमिक्स के अध्यक्ष भी हैं।[7]

2012 के वित्तीय संकट के दौरान उन्होंने साइप्रस की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था परिषद का नेतृत्व किया था। 2018 में, उन्होंने 'इंस्टीट्यूट फॉर द फ्यूचर ऑफ वर्क' की सह-स्थापना की।[8]

2020 में, उन्हें ग्रीस की दीर्घकालिक विकास रणनीति समिति और यूरोअफ्रीका इंटरकनेक्टर की आर्थिक परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।[9][10] 2022 में, उन्होंने कामकाज और जन-कल्याण के भविष्य पर केंद्रित 'पिसारिदेस समीक्षा' का नेतृत्व किया।[11]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Prof Sir Christopher Pissarides Authorised Biography – Debrett's People of Today, Prof Sir Christopher Pissarides Profile". www.debretts.com. अभिगमन तिथि: 2026-06-04.
  2. "Sir Christopher Pissarides" (PDF). legacy.iza.org. मूल से (PDF) से 18 दिसंबर 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2026-06-04.
  3. "Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel 2010". NobelPrize.org (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-06-04.
  4. "Christopher A. Pissarides - Biographical". nobelprize.org. अभिगमन तिथि: 2026-06-04.
  5. 1 2 "CHRISTOPHER A. PISSARIDES" (PDF). www.nobelprize.org. अभिगमन तिथि: 2026-06-04.
  6. "Christopher A. Pissarides CV" (PDF). London School of Economics. मूल से (PDF) से 3 December 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 28 February 2018.
  7. "New Centre for Macroeconomics launched at LSE - 01 - 2013 - News archive - News - News and media - Home". www2.lse.ac.uk (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2026-06-04.
  8. "Institute for the Future of Work". www.ifow.org (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-06-04.
  9. "Greece names Nobel economics laureate to seek growth areas". Reuters. 18 February 2020. अभिगमन तिथि: 15 July 2020.
  10. "Nobel prize winner appointed chair of Egypt-Cyprus electricity project | Cyprus Mail". Cyprus Mail (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 26 जनवरी 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2026-06-04.
  11. "The Pissarides Review into the Future of Work and Wellbeing - IFOW". www.ifow.org (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-06-04.