कृष ३

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(क्रिश 3 से अनुप्रेषित)
कृष ३

‎फिल्म का पोस्टर
निर्देशक राकेश रोशन
पटकथा राकेश रोशन
हनी ईरानी
रोबिन भट्ट
कहानी राकेश रोशन
निर्माता राकेश रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन
प्रियंका चोपड़ा
कंगना राणावत
विवेक ओबेरॉय
शौर्या चौहान
छायाकार एस तिरू
संपादक चन्दन अरोड़ा
संगीतकार संगीत:
राजेश रोशन
पृष्ठभूमि स्कोर:
सलीम-सुलेमान
वितरक फ़िल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड
प्रदर्शन तिथियाँ
  • नवम्बर 1, 2013 (2013-11-01)
[1]
लम्बाई
152 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत ₹ 115 करोड़
कुल कारोबार ₹ 398 करोड़

कृष ३ २०१३ की बॉलीवुड की सुपरहीरो कृष्णा की विज्ञान कल्पना फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक राकेश रोशन हैं।[2] फ़िल्म कोई मिल गया (2003) के नायक रोहित एवं कृष (2006) के सुपर नायक कृष्णा की कहानी को आगे बढ़ती है।[3] इसकी दोनों पूर्व फ़िल्मों ने अच्छी सफलता प्राप्त की थी।[4] फ़िल्म को पहले ३डी (त्रिविम) प्रारूप में जारी करना तय किया था।[5][6] हालांकि, समय की कमी के कारण इसे ३डी में रुपान्तरित किये बिना, राकेश रोशन ने बाद में पुष्टि की कि फ़िल्म को केवल २डी (द्विविम) में ही जारी किया जायेगा। फ़िल्म विश्वभर में 1 नवम्बर 2013 को जारी की गई।[1][7] कृष ३ को समालोचकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिली हैं।[8] फिल्म में ऋतिक रोशन ने ट्रिपल रोल अदा किया था और फिल्म ने भारत में 240.50 करोड़ रूपए तथा विश्व भर में ₹ 398 करोड़ का कारोबार किया था।[9]

पटकथा[संपादित करें]

पिछली फिल्म में आपने देखा, सिद्धांत आर्या (नसीरुद्दीन शाह) को हराकर कृष अपने पापा रोहित मेहरा (ऋतिक रोशन) को उसकी कैद से छुड़ाकर घर ले जाता है। इस फिल्म की कहानी यहीं से शुरू होती है। कृष यानी कृष्णा मेहरा (रितिक) अब अपनी दुनिया में लौट आया है। जहां वह अपनी खूबसूरत पत्नी प्रिया मेहरा (प्रियंका चोपड़ा) के साथ बहुत खुश है। रोहित भी अब अपने बेटे-बहू के साथ रहकर अपने प्रयोग जारी रखे हुए है। प्रिया एक न्यूज चैनल में एंकर है और कृष्णा किसी नौकरी पर टिक ही नहीं पाता। कृष हर उस जगह मौजूद हो जाता है जहां किसी मुसीबत में फंसे इंसान को उसकी जरूरत है, भले ही इसके लिए उसे नौकरी से ही गायब ही क्यों न होना पड़े। यही वजह है कि हर नौकरी पर वह चंद दिन ही टिक पाता है। प्रिया को कृष की असलियत मालूम है। यही वजह है कि उसके हर कदम पर उसका साथ देती है। दूसरी और काल (विवेक ओबेरॉय) दुनिया से इंसानों को खत्म करने की नापाक साजिश रच रहा है। काल ने अपने डीएनए और जानवरों के डीएनए से ऐसे अमानव बनाए हैं जो उसकी तरह सोचते हैं और उसके इशारों पर चलते हैं। इन्हीं में काया (कंगना राणावत) भी शामिल है, जो काल से मिली शक्तियों के चलते पल भर में अपना रूप बदल सकती है। काल दुनिया को तबाह करने के लिए एक ऐसा वायरस तैयार करता है जो इंसानों को मिटाने के मकसद से तैयार करवाया गया है। काल के बनाए अमानव इस वायरस को मुंबई में फैलाते हैं जहां रोहित मेहरा और कृष इस वायरस की तोड़ खोजने में कामयाब होते हैं। काल के इशारे पर काम करने वाली काया और उसके बनाए अमानव रोहित मेहरा और कृष को मारने मुंबई पहुंच जाते हैं।

कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

कृष 3
संगीत राजेश रोशन द्वारा
जारी 18 सितम्बर 2013
रिकॉर्डिंग 2012-2013
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 37:10
लेबल टी-सीरीज़
निर्माता राजेश रोशन
राजेश रोशन कालक्रम

काइट्स
(2010)
कृष ३
(2013)
बनिये की मूँछ
(2013)[15]
कृष 3 के एकल गाने
  1. "रघुपति राघव"
    रिलिज़: 15 सितंबर 2013[16]
गीत सूची
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."कृष कृष (शीर्षक गीत)"ममता शर्मा, अनिरुद्ध भोला, राजेश रोशन5:13
2."रघुपति राघव"नीरज श्रीधर, मोनाली ठाकुर & बॉब5:21
3."दिल तु ही बता"अलीशा चिनॉय, ज़ुबीन गर्ग6:41
4."यू आर माय लव"मोहित चौहान, अलीशा चिनॉय4:31
5."गोड अल्लाह और भगवान"सोनू निगम, श्रेया घोषाल6:28
6."दिल तु ही बता (डीजे शिवा द्वारा रिमिक्स)"अलीशा चिनॉय, ज़ुबीन गर्ग4:25
7."रघुपति राघव (डीजे शिवा द्वारा रिमिक्स)"नीरज श्रीधर, मोनाली ठाकुर, बॉब4:31
कुल अवधि:37:10

परिणाम[संपादित करें]

बौक्स ऑफिस[संपादित करें]

समीक्षाएँ[संपादित करें]

कृष ३ को सामान्यतः सकारात्मक समीक्षा ही मिली।[8]

व्यावसायिक रेटिंग
समीक्षकों से प्राप्त रेटिंग
स्त्रोत रेटिंग
बॉलीवुड हंगामा 4.5/5 stars4.5/5 stars4.5/5 stars4.5/5 stars4.5/5 stars
द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 4.5/5 stars4.5/5 stars4.5/5 stars4.5/5 stars4.5/5 stars
फ़िल्मफेयर 4/5 stars4/5 stars4/5 stars4/5 stars4/5 stars
हिन्दुस्तान टाइम्स 3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars
डीएनए 3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars
इण्डिया टुडे 3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars
रिडीफ़ डॉट कॉम 3/5 stars3/5 stars3/5 stars3/5 stars3/5 stars
ज़ी न्यूज़ 3/5 stars3/5 stars3/5 stars3/5 stars3/5 stars
कोईमोई 2/5 stars2/5 stars2/5 stars2/5 stars2/5 stars

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Krrish 3 now to release on November 1". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 30 सितम्बर 2013. मूल से 1 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2013.
  2. "Hrithik: I wanted to play the villain in Krrish 3". रिडीफ. मूल से 20 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जनवरी 2012.
  3. मीना अय्यर (24 अप्रैल 2011). "Get ready for 27 movie sequels". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 16 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2013.
  4. "Top Lifetime Grossers 2000–2009 (Figures in Ind Rs)". Boxofficeindia.com. मूल से 23 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2013. Italic or bold markup not allowed in: |work= (मदद)
  5. "3D movies: Bollywood gives a new dimension". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 7 नवम्बर 2011. मूल से 14 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2013.
  6. "Krrish 3 movie info, star cast & release date". रिव्यूवर डॉट इन. 14 जुलाई 2013. मूल से 6 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2013.
  7. "Krrish 3 not in 3D:". Noel Singh Dias. 7 अगस्त 2013. मूल से 24 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अक्टूबर 2013.
  8. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 नवंबर 2013.
  9. "200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली मशहूर फिल्में". पत्रिका समाचार समूह. ५ अगस्त २०१४. मूल से 8 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ अगस्त २०१४.
  10. "'Krrish 3′ is a challenging film: Kangana". Badhil. मूल से 15 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 नवंबर 2013.
  11. "Vivek to play villain in Krrish 3". कुणाल एम शाह. 12 अप्रैल 2011. मूल से 16 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2013.
  12. "Fashion entrepreneur Nazia Shaikh plays Cheetah Girl in Krrish 3". मूल से 24 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 नवंबर 2013.
  13. TNN Oct 27, 2013, 02.12PM IST (2006-01-04). "Martial arts action star Sameer Ali in Krrish 3 - Times Of India". Articles.timesofindia.indiatimes.com. मूल से 3 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2013.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  14. Koimoi.com Team. "Krrish 3′s Antman Talks Of Duels With Hrithik In The Film". कोईमोई डॉट कॉम. मूल से 27 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2013.
  15. "Rajesh Roshan" [राजेश रोशन]. बॉलीवुड हंगामा. मूल से 4 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2013.
  16. "Raghupati Raghav (From "Krrish 3") - Single". राजेश रोशन. आय-ट्यून्स. 18 सितम्बर 2013. मूल से 17 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 नवंबर 2013. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

]