सामग्री पर जाएँ

क्रॉस्थवेट कॉलेज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(क्रास्थवेट कॉलेज से अनुप्रेषित)
क्रास्थवेट कॉलेज‎ का प्रवेश द्वारा

क्रॉस्थवेट गर्ल्स कॉलेज (Crosthwaite Girls' College) भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में स्थित एक उत्तर माध्यमिक विद्यालय (इंटर कॉलेज) है। विद्यालय परिसर इलाहाबाद के राम बाग़ बैरहना इलाके में स्थित है और यहाँ सीबीएससी द्वारा परीक्षाएँ करायी जाती हैं। यह विद्यालय लड़कियों के लिए है।

कॉलेज का इतिहासी महत्व है। इसकी स्थापना मूल रूप से एक ट्रेनिंग कॉलेज के रूप में लखनऊ में 1895 में हुई थी और बाद में इसे इलाहाबाद स्थानांतरित कर दिया गया। 1906 में इसे अपना अलग भवन प्राप्त हुआ और 1918 में यहाँ से (ट्रेनिंग के विद्यार्थियों के अतिरिक्त) इंटरमीडिएट का पहला बैच निकला। वर्ष 1923 में यहाँ बीए की पढ़ाई आरंभ हुई जो बाद में बंद कर दी गयी।[1] 1930 के दशक में विश्वविद्यालय के अतिरिक्त शहर में तीन कॉलेज थे जिनमें से महिलाओं के लिए यह इकलौता कॉलेज था; अन्य दो कॉलेज कायस्थ पाठशाला और यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज थे।[2] बीए और ट्रेनिग की शिक्षा बंद होने के बाद, यह केवल उत्तर माध्यमिक विद्यालय रह गया जो सीबीएससी से संबद्ध है।

क्रॉस्थवेट कॉलेज से पढ़ाई करने वालों में सर्वाधिक उल्लेखनीय व्यक्तित्व हिंदी कवयित्री और लेखिका महादेवी वर्मा हैं।[3][4] इसमें सैनल कुमार भी निरीछण कर चुके हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. उत्तर प्रदेश डिस्ट्रिक्ट गैजेटियर: इलाहाबाद (1968). गवर्नमेंट प्रेस, इलाहाबाद. पृ॰ 274.
  2. Ashutosh Joshi (2008). Town Planning Regeneration of Cities. New India Publishing. pp. 108–. ISBN 978-81-89422-82-0.
  3. Mahādevī Varmā (2010). Mahadevi Varma. Cambria Press. pp. 2–. ISBN 978-1-62196-880-1.
  4. Visalakshi Menon (2003). Indian Women and Nationalism, the U.P. Story. Har-Anand Publications. pp. 37–. ISBN 978-81-241-0939-7.