कोलासिब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कोलासिब
कस्बा
कोलासिब का एक दृश्य
कोलासिब का एक दृश्य
कोलासिब is located in मिज़ोरम
कोलासिब
कोलासिब
कोलासिब is located in भारत
कोलासिब
कोलासिब
निर्देशांक: 24°13′52″N 92°40′34″E / 24.23111°N 92.67611°E / 24.23111; 92.67611निर्देशांक: 24°13′52″N 92°40′34″E / 24.23111°N 92.67611°E / 24.23111; 92.67611
देशभारत
राज्यमिज़ोरम
जिलाकोलासिब
ऊँचाई888 मी (2,913 फीट)
जनसंख्या (2011 जनगणना)
 • कुल24,272
भाषाएँ
 • आधिकारिकमिज़ो
समय मण्डलआईएसटी (यूटीसी+5:30)
पिन796081[1]
वाहन पंजीकरणMZ 05
जलवायुCwa
वेबसाइटmizoram.nic.in

कोलासिब कोलासिब जिले का मुख्यालय तथा भारतीय राज्य मिज़ोरम का एक कस्बा है।

जनसांख्यिकीय[संपादित करें]

कोलासिब में धर्म[2]
धर्म प्रतिशत
ईसाई
  
93.45%
हिन्दू
  
5.53%
मुस्लिम
  
0.77%
उल्लेखित नहीं किया
  
0.11%
अन्य
  
0.08%
बौद्ध
  
0.06%

२०११ जनगणना के अनुसार कोलासिब नगर की जनसंख्या २४,२७२ है जिसमे १२,१०२ पुरुष तथा १२,१७० महिलाएँ हैं। ६ वर्ष से कम के बच्चों की जनसंख्या १४.१२% है। नगर की लिंगानुपात दर १००६ है जो कि मिज़ोरम की राज्य दर ९७६ से अधिक है। ६ वर्ष से कम के बच्चों के मध्य लिंगानुपात ९७१ है जो कि राज्य दर ९७० से थोड़ी सी ही ज्यादा है। नगर की साक्षरता दर ९७.७५% है जो कि राज्य दर ९१.३३% से अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ९८.२५% तथा महिला साक्षरता दर ९७.२५% है।[2]

धर्म[संपादित करें]

२०११ जनगणना के अनुसार यहाँ ९३.४५% ईसाई, ५.५३% हिन्दू, ०.७७% मुस्लिम ०.०८% अन्य तथा ०.०६% बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ०.११% लोगों अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[2]

अर्थव्यवस्था[संपादित करें]

कोलासिब में कृषि ही अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है; साथ ही जिला मुख्यालय में कुछ लोग नौकरी पर भी निर्भर हैं। यहाँ की मुख्य धंधें सुपारी, चावल, गेहूँ तथा मछली पालन है जिसका मिज़ोरम के अन्य जिलों में निर्यात कर दिया जाता है।[3]

यातायात[संपादित करें]

हेलीकाॅप्टर सेवा पवन हंस कोलासिब को राज्य की राजधानी आइज़ोल से जोडती है।[4][5] राष्ट्रीय राजमार्ग ५४ के रास्ते यहाँ की आइज़ोल से दूरी ८३ किमी है जिसके लिये नियमित बस सेवा तथा कैब उपलब्ध हैं।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Kolasib PIN Code Number, India". askkaka.in. मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 मई 2018.
  2. "Kolasib Population Census 2011". census2011.co.in. मूल से 6 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 मई 2018.
  3. "Economic activity gains momentum in Mizoram's Kolasib District". याहू न्यूज़. मूल से 7 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अगस्त 2012.
  4. "MIZORAMA HELICOPTER SERVICE TUR CHIEF MINISTER IN HAWNG". Mizoram DIPR. मूल से 12 दिसम्बर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2012.
  5. "Nilaini atangin 'Helicopter Service". द ज़ोज़म टाइम्स. मूल से 23 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अगस्त 2012.
  6. "Aizawl to Shillong". Mizoram NIC. मूल से 1 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अगस्त 2012.