कोमाटाइट

कोमाटाइट एक प्रकार की अल्ट्रा मैफिक मैंटल से बनी आग्नेय शैल है।[1] उन शैलों को कोमाटाइड कहते हैं जो उस लावा के क्रिस्टलीकृत होने से बनी हो जिसमें भार के अनुसार कम से कम १८% मैग्नीशियम ऑक्साइड हो। कोमाटाइट में सिलिकॉन, पोटाश और एल्युमिनियम की मात्रा कम होती है जबकि मैग्नीशियम अधिक होती है। कोमाटाइट का नाम दक्षिण अफ्रीका की कोमाटी नदी के किनारे स्थित एक स्थान के नाम पर रखा गया है।
विशेषताएँ
[संपादित करें]कोमाटाइट संरचना वाले मैग्मा का गलनांक बहुत अधिक होता है और इनके फटने का अनुमानित तापमान 1600 °C और इससे भी अधिक हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से कोमाटाइट महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनके लावा प्रवाह के निचले हिस्सों में निकल, तांबा और प्लैटिनम समूह की धातुओं के कीमती भंडार हो सकते हैं।[2] कोमाटाइट दुर्लभ चट्टानें हैं। लगभग सभी कोमाटाइट आर्कियाई इओन के दौरान बने थे और इनके कुछ ही नए (प्रोटेरोज़ोइक या फ़ैनेरोज़ोइक) उदाहरण मिलते हैं।
उपस्थिति
[संपादित करें]कोमाटाइट मुख्य रूप से आर्कियन शील्ड क्षेत्रों तक ही सीमित हैं और आर्कियन ग्रीनस्टोन बेल्ट में अन्य अल्ट्रामाफिक और उच्च मैग्नीशियम वाले मैफिक ज्वालामुखी शैलो के साथ पाए जाते हैं।[3] सबसे नए कोमाटाइट कोलंबिया के प्रशांत तट के पास कैरिबियन ओशनिक प्लेट्यू पर स्थित गोर्गोना द्वीप से मिले हैं और प्रोटेरोज़ोइक कोमाटाइट का एक दुर्लभ उदाहरण कनाडा के मैनिटोबा में विनिपेगोसिस कोमाटाइट बेल्ट में पाया जाता है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "कोमाटाइट". www.chemeurope.com. अभिगमन तिथि: 19 जून 2026.
- ↑ "कोमाटाइट". एब्स्को (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 19 जून 2026.
- ↑ "थर्मल हिस्ट्री ऑफ द अर्थ एंड इट्स पेट्रोलॉजिकल एक्सप्रेशन". साइंस डायरेक्ट. अभिगमन तिथि: 20 जून 2026.