सामग्री पर जाएँ

कोपेन जलवायु वर्गीकरण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अद्यतित कोप्पेन-ग्रीगर मौसम मानचित्र[1]
  Af
  Am
  Aw
  BWh
  BWk
  BSh
  BSk
  Csa
  Csb
  Cwa
  Cwb
  Cfa
  Cfb
  Cfc
  Dsa
  Dsb
  Dsc
  Dsd
  Dwa
  Dwb
  Dwc
  Dwd
  Dfa
  Dfb
  Dfc
  Dfd
  ET
  EF

कोपेन जलवायु वर्गीकरण जलवायु आकलन के लिए प्रयोग किया जाने वाला सबसे अधिक प्रयोगनीय मौसम वर्गीकरण है। इसका विकास जर्मन मौसमवेत्ता व्लादिमिर कोपेन ने 1900 में किया था। इसके बाद उन्होंने ही इसमें 1918 और 1936 में बहुत से बदलाव किये थे। इस वर्गीकरण का आधार यह तथ्य है, कि स्थानीय वनस्पति ही मौसम की सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति है। अतः मौसम के क्षेत्रों की सीमाएं वनस्पति क्षेत्रों को ध्यान में रखकर की गईं हैं।

यह औसत वार्षिक एवं मासिक तापमान, वर्षा एवं वर्षाकाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन्होंने अपने वर्गीकरण में तापमान तथा वर्षा को प्रमुख आधार माना।

कोपेन ने जलवायु को पांच समुहों A (उष्णकटिबंधीय), B (शुष्क), C (शीतोष्ण), D (महाद्वीपीय या शीतल हिम-वन), और E (ध्रुवीय) में वर्गीकृत किया था,[2] जिसमें चार तापमान के आधार पर जबकि एक वर्षण के आधार पर है।

बड़े अक्षर A, C, D, और E आद्र जलवायु को और B शुष्क जलवायु को निरुपित करता है। इन समूहों को आगे इनके तापक्रम और वर्षा के मौसमी विशेषताओं के अधार पर कई उप-प्रकारों में विभाजित किया गया है, जिन्हें अंग्रेजी के छोटे अक्षरों f, m, w, और s से इंगित किया जाता है। इसमें f शुष्क मौसम के न होने को, m मानसून जलवायु को, w शुष्क शीत ऋतु को, s शुष्क ग्रीष्म ऋतु को दर्शाता हैं। छोटे अक्षर a, b, c और d तापमान की उग्रता वाले भाग को दर्शाते है।[3]

B समूह की जलवायु को उप-विभाजित करते हुए स्तेपी (अर्द्धशुष्क) को S और मरूस्थल को W बड़े अक्षर से दर्शाया गया है। जलवायु को नीचे दिये गये सारणी में दिखाया गया है।

कोपेन जलवायु वर्गीकरण योजना प्रतीक तालिका[4][5][6]
समूह लक्षण उप-प्रकार कुट अक्षर लक्षण
A उष्णकटिबंधीय आर्द्र जलवायु सभी महिनों का औसत तापमान 18° सेल्सियस से अधिक। उष्णकटिबंधीय वर्षावनAfकोई शुष्क ऋतु नहीं।
उष्णकटिबंधीय मानसूनAmमानसून, लघु शुष्क ऋतु।
उष्णकटिबंधीय आद्र और शुष्क (सवाना)Aw/Asजाड़े की शुष्क ऋतु।
B शुष्क जलवायु वर्षण की तुलना में विभव वाष्पीकरण की अधिकता। उपोष्ण कटिबंधीय स्टैपीBShनिम्न अंक्षाशीय शुष्क और अर्ध शुष्क
उपोष्ण कटिबंधीय मरूस्थलBWhनिम्न अंक्षाशीय शुष्क
मध्य अंक्षाशीय स्टैपीBSkमध्य अंक्षाशीय शुष्क या अर्ध शुष्क
मध्य अंक्षाशीय मरूस्थलBWkमध्य अंक्षाशीय शुष्क
C उष्ण शीतोष्ण
(मध्य अंक्षाशीय जलवायु)
सर्वाधिक ठंडे महीने का औसत तापमान 3° सेल्सियस से
अधिक किन्तु 18° सेल्सियस से कम मध्य अंक्षाशीय जलवायु।
आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायुCfaमध्य अंक्षाशीय शुष्क या अर्ध शुष्क
भूमध्यसागरीय जलवायुCsaशुष्क गर्म ग्रीष्म
महासागरीय जलवायुCfbकोई शुष्क ऋतु नहीं, कोष्ण और शीतल ग्रीष्म।
D महाद्वीपीय
(शीतल हिम-वन जलवायु)
वर्ष के सर्वाधिक ठंडे महीने का औसत तापमान शुन्य से 3° सेल्सियस नीचे। आद्र महाद्वीपीयDfकोई शुष्क ऋतु नहीं, भीषण सर्दी
सुबारिक जलवायु (उप-उत्तर ध्रुवीय)Dwसर्दी शुष्क एवं भीषण
E ध्रुवीय या
शीत जलवायु
सभी महीने का औसत तापमान 10° सेल्सियस से नीचे। टुण्ड्राETकोई ग्रीष्म ऋतु नहीं।
हिमटोपEFसदैव हिमाच्छादित हिम

समूह A: उष्णकटिबंधीय जलवायु

[संपादित करें]

ऐसी जलवायु जहां का तापमान हर माह 18 से ज्यादा होता है और यहा शीत ऋतु का अभाव होता है इस प्रकार की जलवायु 5n से 5s अच्छांश पर मिलती है

समूह B: शुष्क जलवायु

[संपादित करें]

समूह C: उष्ण शीतोष्ण/मध्य अंक्षाशीय जलवायु

[संपादित करें]

समूह D: महाद्वीपीय/शीतल हिम-वन जलवायु

[संपादित करें]

समूह E: ध्रुवीय/शीत जलवायु

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. पील, एम. सी. एवं फिनलायसन, बी. एल. एवं मैकमहोन, टी.ए. (२००७). "कोप्पेन ग्रीगर मौसम वर्गीकरण का अद्यतित विश्व मानचित्र". हाइड्रॉल. अर्थ सिस्ट. साइंटिस्ट. 11: १६३३–१६४४. आईएसएसएन 1027-5606. 10 फ़रवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 जुलाई 2009.{{cite journal}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link) (direct: अंतिम रिआइज़्ड पेपर Archived 2012-02-03 at the वेबैक मशीन)
  2. "Koppen climate classification | climatology". Encyclopedia Britannica (अंग्रेज़ी भाषा में). 4 अगस्त 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2017-08-04.
  3. Chen, Hans; Chen, Deliang. "Köppen climate classification". hanschen.org (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 14 अगस्त 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2017-08-04.
  4. उद्धरण त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; Beck नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  5. उद्धरण त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; kottek2006 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  6. Peel, M. C.; Finlayson B. L.; McMahon, T. A. (2007). "Updated world map of the Köppen–Geiger climate classification". Hydrol. Earth Syst. Sci. 11 (5): 1633–1644. डीओआई:10.5194/hess-11-1633-2007. आईएसएसएन 1027-5606. {{cite journal}}: Unknown parameter |last-author-amp= ignored (help)CS1 maint: unflagged free DOI (link)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

जलवायु आंकड़े

[संपादित करें]