कोट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कोट
निर्देशक अक्षय दित्ती
लेखक कुमार अभिषेक
पटकथा अक्षय दित्ती
निर्माता कुमार अभिषेक
पिन्नु सिंह
अभिनेता संजय मिश्रा
विवान शाह
सोनल झा
पूजा पांडे
छायाकार योगेश म. कोली
संपादक संजय सांकला
निर्माण
कंपनी
परफेक्ट टाइम पिक्चर्स
देश भारत
भाषा हिंदी

कोट एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्माण कुमार अभिषेक, पिन्नु सिंह ने किया है जिसे परफेक्ट टाइम पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है।[1][2] और इस फिल्म की कहानी और निर्देशन अक्षय दित्ती ने किया है। इसके मुख्य किरदारों में संजय मिश्रा,विवान शाह और सोनल झा हैं।[3][4]

कहानी[संपादित करें]

यह कहानी बिहार के एक छोटे से गाँव में रहने वाले माधो की है, जो बहुत गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हुए बड़े बड़े सपने देखा करता है। माधो और उनके पिता सुअर चराकर अपने जीवन का गुजारा बहुत गरीबी में किया करते हैं, और इस वजह से वे अपने गांव में बहुत कम सम्मान पाते हैं। ऐसे में एक दिन माधो की मुलाक़ात एक ऐसे व्यक्ति से होती है,जो एक NRI होता है और वो एक शानदार कोट पहना होता है, जिसके कारण उसे गांव में हर कोई बहुत सम्मान करता है। माधो को लगता है कि ये सम्मान उस NRI को उसके द्वारा पहने गए कोट के बजह से मिल रहा है अतः वो इस बात से बहुत प्रभावित होता है और अपने लिए भी वैसा ही कोट खरीदना चाहता है जिस वजह से उसे गांव वालो से भरपूर सम्मान मिले। वास्तव में भारत में तेजी से बढ़ती तकनीकी प्रगति के इस युग में वह खुद को महान दिखना चाहता है और उच्च स्तर की सफलता प्राप्त करना चाहता है। पर एक गरीब परिवार से होने के बजह से ऐसा करना आसान नहीं होता।

कलाकार[संपादित करें]

  • संजय मिश्रा - मोहन
  • विवान शाह - माधो
  • सोनल झा - शाहमुनि
  • पूजा पांडे
  • नवीन प्रकाश
  • गगन गुप्ता
  • अभिषेक चौहान
  • बादल राजपूत
  • हर्षिता पांडे

फिल्म शूटिंग[संपादित करें]

इस फिल्म की बड़े पैमाने पर बिहार और मुंबई में शूटिंग की गयी है।[5] फिल्म में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी ने अतिथि भूमिका का किरदार निभाया है।[6][7][8][9]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Here's the first poster of Vivaan Shah and Sanjay Mishra starrer 'COAT'". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 11 November 2019. अभिगमन तिथि 11 November 2019.
  2. "First poster of Vivaan Shah and Sanjay Mishra starrer Coat released; check it out". Mid Day. 11 November 2019. मूल से 12 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 November 2019.
  3. "Coat First Look Out! Starring Sanjay Mishra and Vivaan Shah". मूल से 8 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अक्तूबर 2019.
  4. "Sanjay Mishra and Vivan Shah wrapped Last schedule of `Coat`". मूल से 29 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अक्तूबर 2019.
  5. "बिहार शरीफ में हो रही है बॉलीवुड फिल्म 'कोट' की शूटिंग". मूल से 8 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अक्तूबर 2019.
  6. "चौंकिए नहीं यह हकीकत है- जीतनराम मांझी बनने जा रहे मुख्यमंत्री ...जानिए मामला". मूल से 8 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अक्तूबर 2019.
  7. "सिल्वर स्क्रीन पर इस फिल्म में अपने अभिनव का जलवा दिखाएंगे बिहार के पूर्व सीएम मांझी".
  8. "नालंदा में पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने एक्टिंग में आजमाया हाथ". मूल से 8 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अक्तूबर 2019.
  9. "Bihar Dalit leader Jitan Ram Manjhi to play CM's role in upcoming Bollywood movie 'Coat'". द न्यू इंडियन एक्सप्रेस. 5 December 2018. मूल से 5 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 December 2018.