कोकिला वन
Jump to navigation
Jump to search
कोकिला वन अथवा कोकिलावन भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोसी कलाँ नामक स्थान के समीप एक हिन्दू मंदिर परिसर है। यहाँ के मुख्य देवता शनि देव हैं। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार शनि ने यहाँ श्री कृष्ण के दर्शनार्थ कठोर तप किया जिससे प्रसन्न हो कर कृष्ण ने उन्हें कोयल के रूप में दर्शन दिए।[1] यहाँ के अन्य मंदिरों में कृष्ण[2] और हनुमान के मंदिर प्रमुख हैं। इस तीर्थ का परिक्रमा पथ लगभग चार किलोमीटर लम्बा है।[3]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "शनि धाम कोकिलावन की रोचक तस्वीरें देखिए". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 2017-04-26.
- ↑ "यहां कृष्ण और शनिदेव दोनों का आशीर्वाद मिलता है (आजतक)". Aajtak.intoday.in. 2014-05-24. अभिगमन तिथि 2017-04-26.
- ↑ "शनि धाम कोकिलावन की रोचक तस्वीरें देखिए, स्लाइड 2". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 2017-04-26.
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
यह मन्दिर से सम्बंधित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |