सामग्री पर जाएँ

कॉकेशियन अल्बानिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सन् 1838 में कोलचिस, इबेरिया और अल्बानिया का मानचित्र

कोकेशियान अल्बानिया प्राचीन काल में काकेशस क्षेत्र में स्थित एक राज्य था, जिसकी दोनों राजधानियाँ वर्तमान अज़रबैजान में थीं। इसे आधुनिक रूप से अघ्वांक और अलुआंक कहा जाता है, विशेषकर उदी समुदाय के लोग, जो खुद को इसके निवासियों के वंशज मानते हैं। इसका मूल नाम अज्ञात है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जो प्राचीन सभ्यताओं और काकेशस क्षेत्र के इतिहास का हिस्सा रहा है।[1]

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

[संपादित करें]

कोकेशियान अल्बानिया नाम का व्युत्पत्ति प्राचीन ग्रीक शब्द 'Ἀλβανία और लैटिन शब्द Albania से मिल कर बना है, [2]जो अर्मेनियाई भाषा के गलत अनुवाद से उत्पन्न हुआ। जो कि कोकेशियान क्षेत्र में (कॉकसस) शब्द लिए प्रयुक्त होता था। "कोकेशियान" उपसर्ग का उपयोग आधुनिक बाल्कन के अल्बानिया के भ्रमित नाम से बचने के लिए किया जाता था।[3] जबकि कोकेशियान अल्बानिया और बाल्कन अल्बानिया के बीच कोई ऐतिहासिक या भौगोलिक संबंध नहीं है। कोकेशियान अल्बानिया के ऐतिहासिक काल के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है, और इसकी उत्पत्ति को लेकर भी स्पष्ट विवरण नहीं हैं। पहली शताब्दी ईसा पूर्व और पहली शताब्दी ईस्वी में, यह क्षेत्र बृहद् काकेशस पर्वत माला के दक्षिण भाग और लघु काकेशस पर्वत माला के उत्तर में फैला हुआ था। यह क्षेत्र पूर्व में कोकेशियान अल्बानिया, मध्य में कोकेशियान इबेरिया, पश्चिम में कोल्चिस, दक्षिण-पश्चिम में आर्मेनिया और दक्षिण-पूर्व में बीच विभाजित था। ऐतिहासिक स्रोतों के आधार पर, इस क्षेत्र में भौगोलिक और नृवंशविज्ञान संबंधी विविधताएँ देखने को मिलती हैं, जो इसके सांस्कृतिक इतिहास को सबसे अलग बनाती हैं।

  1. वाकर, क्रिस्टोफर जे॰ (2000). "पर्वतीय काराबाग". प्रकाशित जॉन राइट; रिचर्ड स्कोफील्ड; सुज़ैन गोल्डनबर्ग (संपा॰). "अंतर्कॉकस सीमाएँ". लंदन. पृ॰ 145. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781135368500. कोकेशियाई अल्बानिया में अर्मेनियाई संस्कृति महत्वपूर्ण हो गई और आठवीं शताब्दी तक, ऐसा प्रतीत होता है कि अर्मेनियाई भाषा पूरे क्षेत्र में बोली जाने लगी थी।
  2. जेम्स स्टुअर्ट ओल्सन; रूसी और सोवियत साम्राज्यों का एक नृवंशविज्ञान संबंधी शब्दकोश ISBN 0-313-27497-5
  3. डुडविक, नोरा कोकेशियान अल्बानियाई का मामला : जातीय इतिहास और जातीय राजनीति। कैहियर्स डू मोंडे रुसे एट सोविएटिक, खंड 31, संख्या 2/3, 1990, पीपी 377-83।, vol. 31, no. 2/3, 1990, pp. 377–83. JSTOR, http://www.jstor.org/stable/20170734.