कैरल–सुपे सभ्यता
पेरू में कैरल-सुपे स्थलों को दर्शाने वाला मानचित्र। | |
| अन्य नाम | कैरल, नॉर्टे चिको |
|---|---|
| भौगोलिक विस्तार | लीमा, पेरू |
| काल | कपास पूर्व सिरेमिक |
| तिथियाँ | लगभग 3,500 ईसा पूर्व से 1800 ईसा पूर्व तक |
| उदहारण स्थल | एस्परो |
| पूर्ववर्ती | लौरिकोचा |
| परवर्ती | कोटोश |
कैरल-सुपे (इसे कैरल और नॉर्टे चिको के नाम से भी जाना जाता है) एक जटिल कोलम्बस-पूर्व युग युग का समाज था जिसमें तीस प्रमुख जनसंख्या केंद्र शामिल थे। वर्तमान में यह पेरू के उत्तर-मध्य तटीय क्षेत्र कैरल में स्थित है। यह सभ्यता चौथी और दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के बीच फली-फूली तथा फोर्टालेजा क्षेत्र के हुआरिकंगा में इसके पहले शहर का निर्माण लगभग 3500 ईसा पूर्व में हुआ।[1] 3100 ईसा पूर्व से यह बड़े पैमाने पर मानव बस्तियाँ और सामुदायिक निर्माण स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे। 1800 ईसा पूर्व के आसपास इस सभ्यता का पतन हो गया।[2] 21वीं सदी के प्रारम्भ से ही इसे अमेरिका की सबसे प्राचीन सभ्यता माना जाता रहा है तथा यह उन छह स्थलों में से एक है जहां विश्व में प्राचीन सभ्यताओं की अलग-अलग उत्पत्ति हुई।[3]
इतिहास
[संपादित करें]यह सभ्यता फोर्टालेजा, पातिविल्का और सुपे नदियों के किनारे विकसित हुई। इन नदी घाटियों के पास स्थलों का एक बड़ा समूह है। दक्षिण में हुओरा नदी के किनारे इसके कई संबद्ध स्थल हैं। कैरल-सुपे नाम सुपे घाटी में स्थित कैरल शहर से लिया गया है तथा यह एक विशाल और अच्छी तरह से अध्ययन किया गया कैरल-सुपे स्थल है। कैरल-सुपे सभ्यता में जटिल समाज का उदय मेसोपोटामिया में सुमेर के एक सहस्राब्दी बाद हुआ। यह मिस्र के पिरामिडों के समकालीन तथा मेसोअमेरिकी ओल्मेक सभ्यता से लगभग दो सहस्राब्दी पुराना है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ मॉन, चार्ल्स सी. (2006). "1491 : न्यू रिवीलेशंस ऑफ द अमेरिकास बिफोर कोलंबस". विंटेज बुक्स. अभिगमन तिथि: 18 जनवरी 2025.
- ↑ "आर्कियोलॉजिस्ट शेड न्यू लाइट ऑन अमेरिकास एयरलिस्ट नोन सिविलाइजेशन". web.archive.org. 9 फरवरी 2007. मूल से से 9 फ़रवरी 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 जनवरी 2025.
- ↑ "द एंशियंट एंडीज". हिस्ट्री गिल्ड. मूल से से 14 फ़रवरी 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 जनवरी 2025.