सामग्री पर जाएँ

कैप्रा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कैप्रा वंश की बकरियाँ

कैप्रा स्तनधारियों का एक वंश है, इसमें आमतौर पर बकरियाँ शामिल हैं। इस वंश में लगभग दस प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें मारखोर और कई अन्य प्रकार की आइबेक्स (पहाड़ी बकरियाँ) शामिल हैं। कैप्रा वास्तव में बीजार आइबेक्स नामक जंगली बकरी की ही एक पालतू किस्म है। पुरातात्त्विक साक्ष्यों के अनुसार ये बकरियाँ मानव द्वारा पालतू बनाए गए सबसे पुराने पशुओं में से एक हैं और इनका सबसे प्रारंभिक पालतूकरण लगभग 10,000 वर्ष पहले ईरान में हुआ था।[1]

इस वंश की जंगली बकरियाँ पहाड़ी इलाकों में पाई जाती हैं। ये बहुत फुर्तीली और मज़बूत होती हैं और खड़े चट्टानों पर आसानी से चढ़ सकती हैं, साथ ही कम पेड़-पौधों वाले क्षेत्रों में भी जीवित रह सकती हैं। इस वंश की बकरियों को भेड़ों से अलग माना जा सकता है क्योंकि इन बकरियों के पैरों के पास, जांघों में और आँखों के आगे गंध ग्रंथियाँ होती हैं, जबकि भेड़ों में चेहरे पर ऐसी ग्रंथियाँ नहीं पायी जाती है। इन बकरियों में कुछ के पास दाढ़ी होती है और उनके आगे के पैरों के घुटनों पर बिना बालों वाले कठोर हिस्से पाए जाते हैं।[2]

कभी-कभी कैप्रा वंश में ओविस प्रजाति की भेड़ों और एमोट्रैगस यानी बार्बरी प्रजाति की भेड़ों को भी शामिल किया गया है। हालांकि इस छोटे से वंश में कुछ वैज्ञानिक केवल दो प्रजातियों को मानते हैं— एक मारखोर और दूसरी बाकी सभी बकरियों को मिलाकर एक ही प्रजाति के रूप में।[3][4][5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Zeder, Melinda A.; Hesse, Brian (2000). "The Initial Domestication of Goats (Capra hircus) in the Zagros Mountains 10,000 Years Ago". Science. 287 (5461): 2254–7. बिबकोड:2000Sci...287.2254Z. डीओआई:10.1126/science.287.5461.2254. पीएमआईडी 10731145. July 7, 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: June 30, 2022.
  2. Parrini, F.; et al. (2009). "Capra ibex (Artiodactyla: Bovidae)". Mammalian Species. 830: 1–12. डीओआई:10.1644/830.1.
  3. Ansell, W. F. H. 1972. Order Artiodactyla. Part 15. Pp. 1–84, in The mammals of Africa: An identification manual (J. Meester and H. W. Setzer, eds.) [issued 2 May 1972]. Smithsonian Institution Press, Washington, D.C., not continuously paginated. (quoted in Grubb, Peter (16 November 2005). Wilson, Don E., and Reeder, DeeAnn M., eds (ed.). Mammal Species of the World (3rd ed.). Baltimore: Johns Hopkins University Press, 2 vols. (2142 pp.). ISBN 978-0-8018-8221-0. ओसीएलसी 62265494. {{cite book}}: |editor= has generic name (help); Invalid |ref=harv (help)CS1 maint: multiple names: editors list (link))
  4. Haltenorth, T. 1963. Klassifikation der Säugetiere: Artiodactyla I. Handbuch der Zoologie, 8(32):1–167 (quoted in Grubb, Peter (16 November 2005). Wilson, Don E., and Reeder, DeeAnn M., eds (ed.). Mammal Species of the World (3rd ed.). Baltimore: Johns Hopkins University Press, 2 vols. (2142 pp.). ISBN 978-0-8018-8221-0. ओसीएलसी 62265494. {{cite book}}: |editor= has generic name (help); Invalid |ref=harv (help)CS1 maint: multiple names: editors list (link))
  5. Pidancier, Nathalie; Jordan, Steve; Luikart, Gordon; Taberlet, Pierre (2006). "Evolutionary history of the genus Capra (Mammalia, Artiodactyla): Discordance between mitochondrial DNA and Y-chromosome phylogenies". Molecular Phylogenetics and Evolution. 40 (3): 739–749. बिबकोड:2006MolPE..40..739P. डीओआई:10.1016/j.ympev.2006.04.002. पीएमआईडी 16757184.