कैप्टन (2022 फ़िल्म)
कैप्टन | |
---|---|
निर्देशक | शक्ति सौंदर राजन |
लेखक | शक्ति सौंदर राजन |
आधारित | जॉन मैकटियर्नन की फ़िल्म प्रिडेटर |
निर्माता |
आर्या टी. किशोर वेंकटस्वरूप सिद्धावरपु रेड्डी शिल्पा गद्दाम रेड्डी |
अभिनेता |
आर्या ऐश्वर्या लक्ष्मी सिमरन गोकुल आनंद |
छायाकार | एस. युवा |
संपादक | प्रदीप ई. राघव |
संगीतकार | डी. इम्मान |
निर्माण कंपनियां |
द शो पीपल थिंक स्टूडियोज एसएनएस मूवी प्रोडक्शन एलएलपी |
वितरक | रेड जायंट मूवीज़ |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
110 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | तमिल |
कैप्टन (కెప్టెన్; हिन्दी अनुवाद: कप्तान) सन् 2022 की एक भारतीय तमिल भाषा की साइंस फिक्शन (विज्ञान कथा) फ़िल्म है। फ़िल्म के लेखक तथा निर्देशक शक्ति सौंदर राजन हैं। यह फ़िल्म थिंक स्टूडियोज और एसएनएस मूवी प्रोडक्शन एलएलपी के सहयोग से द शो पीपल द्वारा निर्मित है।[1] फ़िल्म में आर्या और ऐश्वर्या लक्ष्मी मुख्य अभिनय भूमिकाओं में हैं, जिनके साथ सिमरन, गोकुल आनंद, हरीश उथमन, भरत राज, काव्या शेट्टी, गोकुलनाथ, मालविका अविनाश और आदित्य मेनन सहयोगी भूमिका में हैं। फ़िल्म को संगीत डी॰इम्मान ने दिया है। यह फ़िल्म जॉन मैकटियर्नन की फ़िल्म प्रिडेटर (1987) से प्रेरित है।[2]
यह फ़िल्म 8 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में जारी हुई।[3] इसे समीक्षकों और दर्शकों से मिश्रित समीक्षाएं मिलीं, जिसमें आर्या के प्रदर्शन, गीत-संगीत, बैकग्राउंड स्कोर, सिनेमैटोग्राफी की प्रशंसा की गई लेकिन इसके वीएफएक्स, कहानी और निर्देशन की आलोचना हुई।[4]
पटकथा
[संपादित करें]भारतीय सेना के कैप्टन वेत्रीसेल्वन अनाथ हैं, जिनका पालन-पोषण आर्मी स्कूल में हुआ है। उनका एकमात्र परिवार उनकी टीम है जिसमें करुण, शेख, रेखा और कार्थी देवन शामिल हैं। यह टीम अपनी एकता और गुप्त अभियानों के लिए प्रसिद्ध है। उन्हें जंगल में एक विशेष क्षेत्र सेक्टर-42 की जांच करने का काम सौंपा जाता है। इस क्षेत्र में पहले ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के तहत एक खनिज कारखाना था। पिछले 50 वर्षों से इस क्षेत्र में बहुत अधिक असामान्य गतिविधि होने के कारण किसी ने भी इस क्षेत्र में आने की हिम्मत नहीं की। जांच के लिए पहले भेजी गयी सैनिकों की एक टीम कभी वापस नहीं लौटी। वेत्री और उनकी टीम सेक्टर-42 का दौरा करती है।
कलाकार
[संपादित करें]- आर्या – कैप्टन वेत्रीसेल्वन
- ऐश्वर्या लक्ष्मी – काव्या, वेत्रीसेल्वन की प्रेमिका और कार्थी की बहन
- सिमरन –डॉ॰कीर्ति
- गोकुल आनंद – विक्रम, कीर्ति के साथी
- काव्या शेट्टी – रेखा, वेत्री के साथी
- हरीश उथमन – कार्थी, वेत्री के साथी
- भरत राज – शेख, वेत्री के साथी
- गोकुलनाथ – करुण, वेत्री के साथी
- मालविका अविनाश – मेज़र कविता नायर
- विन्सेंट अशोकन – मेज़र कृष्णमूर्ति
- आदित्य मेनन – ज़नरल बाला
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Arya's next with Shakthi Soundar Rajan titled Captain". टाइम्स ऑफ इंडिया. Retrieved 7 जुलाई 2024.
- ↑ "Arya's Captain Promises Exhilarating Action, Nostalgia of Arnold Schwarzenegger's Predator". न्यूज़18. Retrieved 7 जुलाई 2024.
- ↑ "Arya's Captain to release on September 8". टाइम्स ऑफ इंडिया. Retrieved 7 जुलाई 2024.
- ↑ देवाशीष, पांडेय. "Captain Twitter Review and Reactions: Arya's alien invasion film is HIT or FLOP? Know what fans are saying". इंडिया टीवी न्यूज़. Retrieved 7 जुलाई 2024.