कैपी (समाचार पत्र)
Capi Newspaper Logo.png | |
---|---|
File:CapiCover.jpg ११ सितंबर २०२१ का फ्रंट पेज | |
प्रकार | दैनिक समाचार पत्र |
प्रारूप | प्रिंट |
स्वामित्व | म्हालेज़ोली कीरे |
प्रकाशक | म्हालेज़ोली कीरे |
संस्थापना | 1988 |
राजनैतिक दृष्टिकोण | स्वतंत्र |
भाषा | अंगामी |
कैपी (अंगामी: Capi) नागालैंड की राजधानी कोहिमा से प्रकाशित एक अंगामी समाचार पत्र है।[1] यह नागालैंड का सबसे पुराना स्थानीय दैनिक समाचार पत्र है और कोहिमा, चुमुकेदिमा, दीमापुर और फेक जिले में व्यापक रूप से प्रसारित होता है।
इतिहास
[संपादित करें]कैपी की स्थापना १९८८ में विकेसेल नीखा (प्रकाशक) और र० सोलहू (संपादक) द्वारा की गई थी। समाचार पत्र साप्ताहिक, द्विसाप्ताहिक और त्रिसाप्ताहिक जारी किया गया था।[2]
१९९७ में इस समाचार पत्र को दैनिक समाचार पत्र के रूप में पुनः शुरू किया गया। कैपी ने २००३ में मैनुअल प्रिंट छोड़कर ऑफसेट प्रिंटिंग करना शुरू किया।[3]
१६ नवंबर २०१५ को कैपी ने असम राइफल्स के एक आदेश के विरोध में चार अन्य राज्य समाचार पत्रों - ईस्टर्न मिरर, द मोरूंग एक्सप्रेस, नागालैंड पेज और तिर यिमिम के साथ अपना पहला पृष्ठ खाली प्रकाशित किया। असम राइफल्स ने अक्टूबर में संपादकों को लिखे एक पत्र में संपादकों को विद्रोही समूह नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड- खापलांग से संबंधित समाचार फैलानना बंद करने का आदेश दिया था।[4][5]
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "NEWSPAPERS OF NAGALAND". Nagaland GK. 1 March 2018. अभिगमन तिथि: 3 January 2022.
- ↑ "Preserving & promoting language: Capi celebrates 25 years". The Morung Express. 9 November 2022. अभिगमन तिथि: 10 November 2022.
- ↑ "Capi Daily celebrates 25th anniversary". Eastern Mirror. 9 November 2022. अभिगमन तिथि: 10 November 2022.
- ↑ Pandey, Vikas (17 November 2015). "Blank space: Why Nagaland papers ran empty editorials". BBC News. अभिगमन तिथि: 15 March 2022.
- ↑ "Nagaland newspapers published with blank editorial space". Hindustan Times. 17 November 2015. अभिगमन तिथि: 15 March 2022.