सामग्री पर जाएँ

कैथी (2019 फिल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कैथी
निर्देशक लोकेश कनगराज
लेखक लोकेश कनगराज
पोन पार्थिबन
निर्माता एस. आर. प्रकाश बाबू
एस. आर. प्रभु
तिरुप्पुर विवेक
अभिनेता कार्थी
बेबी मोनिका
छायाकार सत्यन सूर्यन
संपादक फिलोमिन राज
संगीतकार सैम सी.एस.
निर्माण
कंपनियां
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 25 अक्टूबर 2019 (2019-10-25)
लम्बाई
146 मिनट[1] [2]
देश भारत
भाषा तमिल
लागत 25 करोड़
कुल कारोबार 140 करोड़


कैथी एक 2019 भारतीय तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे लोकेश कनगराज ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म ड्रीम वारियर पिक्चर्स के तहत एस.आर. प्रकाशबाबू और एस. आर. प्रभु द्वारा निर्मित है और विवेकानंद पिक्चर्स के तहत तिरुप्पुर विवेक द्वारा सह-निर्मित है। इस फिल्म में कार्थी मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही नारायण, अर्जुन दास, हरीश उथमन, जॉर्ज मैरीन और धीना प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

कैथी फिल्म को 25 अक्टूबर, 2019 को ठीक दिवाली से पहले रिलीज़ किया गया था। सकारात्मक शुरुवात के बाद, फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही, जिसने ₹110 करोड़ से अधिक की कमाई की। फिल्म को अगस्त 2020 में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव टोरंटो (IIFFT) में आधिकारिक स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था, और इसने क्रमशः दो आनंद विकटन, और तीन नॉर्वे तमिल फिल्म फेस्टिवल, (SIIMA) और चार ज़ी सिने अवार्ड जीते थे।

फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी दिसंबर 2018 में शुरू हुई, और अगस्त 2019 तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई। फिल्म को पूरी तरह से रात में शूट किया गया था, शूटिंग के दौरान फिल्म में दिन का एक भी दृश्य नहीं आता है। यह एक बिना गानों की फिल्म है। इस फिल्म का सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग क्रमशः सत्यन सूर्यन और फिलोमिन राज ने संभाली थी।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Kaithi (2019)". Irish Film Classification Office. 12 October 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 October 2020.
  2. "Kaithi". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन. 6 June 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 June 2022.