कैटेगाट खाड़ी

कैटेगाट खाड़ी (/ ˈk æ t ə ɡ æ t /; डेनिश; [ˈkʰætəkæt]; स्वीडिश; कैटेगाट [ˈkâtːɛˌɡat] उत्तरी यूरोप में स्थित एक समुद्री खाड़ी है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 30,000 किलोमीटर, 2 (12,000 वर्ग मील) है। यह पश्चिम में जुटलैंड प्रायद्वीप, दक्षिण में बाल्टिक सागर, तथा पूर्व में स्वीडन के "बोहुस्लान", प्रांतों से घिरा हुआ है।,[1] बाल्टिक सागर का जल डेनिश जलसंधि के जरिए इसमें प्रवेश करता है। स्केगरैक सागर कैटेगाट खाड़ी का विस्तृत रूप है। और इसे उत्तरी अटलांटिक महासागर से जुड़ी खाड़ी के रूप में देखा जाता है। यह एक उथली खाड़ी है जिसमें कई रेतीली और पथरीली चट्टानों के टीले पाये जाते हैं, इस कारण यहां पारंपरिक नौकायन करना जोखिमों से भरा है। आधुनिक समय में नौकायन को सुरक्षित बनाने के लिए कई कृत्रिम समुद्री नहर बनाए गए हैं यह खाड़ी समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय जुड़ाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
सुरक्षा और विनियमन
[संपादित करें]कैटेगाट खाड़ी समुद्री यातायात और कई तटीय बस्तियों के बसने के कारण पर्यावरणीय दृष्टिकोण से संवेदनशील है। 2006 में इसे बाल्टिक सागर के हिस्से के रूप में सल्फर उत्सर्जन नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया गया, और 1 जनवरी 2016 से जहाजों के ईंधन में सल्फर की सीमा 0.1% कर दी गई।[2] कैटेगाट खाड़ी के कई बड़े हिस्से नेचुरा 2000 और रामसर सम्मेलन के तहत पक्षी संरक्षण क्षेत्रों में शामिल हैं।[3] इसके अलावा, यहां पाये जाने वाले उथली चट्टानें मछलियों और समुद्री स्तनधारियों के लिए महत्वपूर्ण प्रजनन और आहार स्थल हैं। ये क्षेत्र संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण और जैव विविधता के संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार, कैटेगाट न केवल समुद्री यातायात बल्कि पारिस्थितिक संरक्षण के दृष्टिकोण से भी अहम है
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Artificial Reefs". 16 मई 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 12 अक्तूबर 2025.
- ↑ "नए सल्फर नियमों के कारण नौका परीवहन उद्योग में प्रतिस्पर्धा असंतुलित हो सकती है।"". एमटी आनलाइन. 12 अगस्त 2014. मूल से से 26 जनवरी 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 जनवरी 2016.
- ↑ "नेचुरा 2000". डेनिश नेचर एजेंसी. मूल से से 10 February 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 जनवरी 2016.