के एन सिंह (न्यायाधीश)
माननीय मुख्य न्यायाधीश
कमल नारायण सिंह | |
| के एन सिंह (न्यायाधीश) कमल नारायण सिंह | |
| कार्यकाल 25 नवम्बर 1991 – 12 दिसंबर 1991 | |
| द्वारा नियुक्त | रामास्वामी वेंकटरमण |
|---|---|
| पूर्व अधिकारी | रंगनाथ मिश्र |
| उत्तराधिकारी | एच एम कानिया |
न्यायाधीश, भारत का उच्चतम न्यायालय | |
| जन्म | 13 दिसम्बर 1926 मेजा, उत्तर प्रदेश, भारत |
| मृत्यु | 8 सितम्बर 2022 (उम्र 95 वर्ष) |
सबसे कम समय के लिए देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रहे जस्टिस कमल नारायण सिंह न्यायमूर्ति कमल नारायण सिंह का जन्म 13 दिसंबर 1926 को " मेजा के चकडीहा " गांव के एक जमींदार परिवार में हुआ था। वे औपचारिक रूप से पश्चिमी शिक्षा प्राप्त करने वाले मांडा वंश में पहले व्यक्ति थे। उन्होंने एलआरएलए स्कूल, सिरसा से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद इलाहाबाद में इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में प्रवेश लिया। 4 सितंबर, 1957 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने इलाहाबाद में दीवानी, संवैधानिक और कराधान मामलों में वकालत की। 28.1.1963 को उत्तर प्रदेश सरकार के कनिष्ठ स्थायी वकील और 26.4.1967 को वरिष्ठ स्थायी वकील नियुक्त हुए। 3.3.1970 से 3.5.1970 तक उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता नियुक्त हुए। 25 अगस्त, 1970 से दो वर्ष की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए। 25.8.1972 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ पर 15 से अधिक सालों तक बैठने के बाद उन्हें 10 मार्च 1986 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया। केवल 17 दिनों तक मुख्य न्यायाधीश के पद की कुर्सी संभाली। 25 नवंबर 1991 से 12 दिसंबर 1991 तक मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल रहा था।
सन्दर्भ
[संपादित करें]| न्यायिक कार्यालय | ||
|---|---|---|
| पूर्वाधिकारी रंगनाथ मिश्र |
भारत के मुख्य न्यायाधीश 25 नवम्बर 1991–12 दिसम्बर 1991 |
उत्तराधिकारी एम एच कनिया |
| यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |