के॰जी॰एफ़: चैप्टर २

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
के.जी.एफ: चैप्टर 2

के.जी.एफ चैप्टर २ फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक प्रशांत नील
लेखक प्रशान्त नील
निर्माता विजय किर्गंदुर
अभिनेता
छायाकार भुवन गौड़ा
संपादक उज्ज्वल कुलकर्णी
संगीतकार रवि बसरूर
निर्माण
कंपनी
होम्बले फिल्म्स
वितरक
  • (कन्नड़)
  • होम्बले फिल्म्स
  • केआरजी स्टूडियो
  • जयन्ना फिल्म्स
  • (हिंदी)
  • एक्सेल एंटरटेनमेंट
  • एए फिल्म्स
  • (तमिल)
  • ड्रीम वारियर पिक्चर्स
  • (तेलुगु)
  • वाराही चलना चित्रम
  • (मलयालम)
  • पृथ्वीराज प्रोडक्शंस
प्रदर्शन तिथि
१४ अप्रैल २०२२
लम्बाई
१६४ मिनट
देश भारत
भाषा कन्नड़
लागत

₹ १०० करोड़

₹ 100 करोड़
कुल कारोबार अनुमानित₹1,200–1,250 करोड़[a]

"के जी एफ़ चैप्टर 2" एक भारतीय कन्नड़-भाषा एक्शन फिल्म है। जिसे प्रशान्त नील द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म के.जी.एफ़: अध्याय 1 की अगली कड़ी है।[12] के॰जी॰एफ़: चैप्टर २ को १४ अप्रैल २०२२ में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया।[13]

के॰जी॰एफ़: चैप्टर २,ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन गयी है.  इस फिल्म ने 552 करोड़ रुपये ओपनिंग वीकेंड में कमाए . जबकि बाहुबली 2 का कलेक्शन 526 करोड़ रुपये था. हालांकि केजीएफ चैप्टर 2 ने यह कलेक्शन चार दिन के एक्सटेंडेड वीकेंड में किया था, ना की बाहुबली 2 की तरह ट्रेडिशनल तीन दिन के वीकेंड में. [14] बाहुबली का चार दिन का कलेक्शन ₹ 650 करोड़ रुपए था ।

इसके अलावा ये फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गयी है | इस बात को समझने के लिए आपको ध्यान देना होगा कि केजीएफ चैप्टर 2 ने कन्नड़ इंडस्ट्री की अगली 12 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की कमाई को मिलाकर जितना कलेक्शन हुआ है, उतने से भी ज्यादा पैसे अकेले कमा लिये हैं |[15] [16]

अभिनय[संपादित करें]

  • राजा कृष्णप्पा बैर्या उर्फ ​​रॉकी के रूप में यश
    • युवा रॉकी के रूप में अनमोल विजय
  • सूर्यवर्धन के भाई अधीरा के रूप में संजय दत्त
  • रॉकी की पत्नी रीना देसाई के रूप में श्रीनिधि शेट्टी
  • भारत के प्रधान मंत्री रमिका सेन के रूप में रवीना टंडन
  • आनंद इंगलागी के रूप में अनंत नाग, एल डोराडो के लेखक
    • युवा आनंद इंगलागी के रूप में अशोक शर्मा
  • आनंद इंगलागी के बेटे विजयेंद्र इंगलागी के रूप में प्रकाश राज
  • रॉकी की मां शांतम्मा के रूप में अर्चना जोइस
  • गुरु पांडियन के रूप में अच्युत कुमार
  • दीपा हेगड़े के रूप में मालविका अविनाश, १४/न्यूज चैनल की मुख्य संपादक
  • कन्नगंती राघवन के रूप में राव रमेश, सीबीआई अधिकारी
  • एंड्रयूज के रूप में बी. एस. अविनाश
  • फरमान के रूप में सारण शक्ति
  • फरमान की मां के रूप में ईश्वरी राव
  • श्रीनिवास के रूप में टी. एस. नागभरण, नन्यूज़ चैनल के मालिक
  • भारतीय संसद के अध्यक्ष के रूप में अप्पाजी अंबरीषा दरभा
  • राजेंद्र देसाई के रूप में लक्की लक्ष्मण, रीना के पिता और के.जी.एफ में एक उच्च पदस्थ सहयोगी
  • वनराम के रूप में अयप्पा पी. शर्मा
  • के.जी.एफ के ओवरसियर, जॉन के रूप में जॉन कोकेन
  • १४/न्यूज़ चैनल के चपरासी के रूप में गोविंद गौड़ा
  • खासिम के रूप में हरीश राय, शेट्टी के सहयोगी और रॉकी के विश्वासपात्र
  • एंड्रयूज के सहयोगी, दया के रूप में तारक पोनप्पा
  • रॉकी के नियोक्ता दिनेश के रूप में मंगलुरु शेट्टी
  • दुबई के डॉन, इनायत खलील के रूप में बालकृष्ण
  • कमल के रूप में वशिष्ठ एन. सिम्हा
  • सूर्यवर्धन के रूप में रमेश इंदिरा गरुड़ा और विराट के पिता
  • गरुड़ा के रूप में रामचंद्र राजू
  • गरु‌ड़ा के छोटे भाई, विराट के रूप में विनय बिदप्पा
  • नागराजू के रूप में मोहन जुनेजा
  • शांति के रूप में रूपा रायप्पा
  • सीबीआई अधिकारी के रूप में नागार्जुन
  • दूसरी सीबीआई अधिकारी के रूप में राजेश राव
  • रॉकी के पिता के रूप में कृष्णप्पा
  • रमिका सेन के सहायक के रूप में दशवर चंद्रू
  • रीना की सहयोगी के रूप में दिव्या जी गौड़ा

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

टिप्पणी[संपादित करें]

  1. डीएनए इंडिया के अनुसार फ़िल्म की कमाई ₹1,200 करोड़ रही।[1] द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने द्वारा आकलन में फ़िल्म की कमाई ₹1,216 करोड़ रही।[2][3] द हिंदुस्तान टाइम्स ने इसे ₹1,207 करोड़ बताया[4] न्यूज़ 18 और इंडिया टुडे ने फ़िल्म की कुल कमाई को ₹1,240 करोड़ बताया।[5][6] द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया [7][8] विजय कर्नाटक,[9] टीवी9 कन्नड़[10] और एशियानेट न्यूज़[11] ने फ़िल्म की कुल कमाई को ₹1250 करोड़ आकलित किया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Kantara box office collection: Rishab Shetty starrer is second Kannada film post KGF Chapter 2 to earn $1 million in USA". डीएनए इंडीया. अभिगमन तिथि 3 फ़रवरी 2023.
  2. "KGF: Chapter 2 completes 100 days in theatres, makers say it is 'just the beginning'". द इन्दुलगे एक्सप्रेस. अभिगमन तिथि 3 फ़रवरी 2023.
  3. "Southywood Slam! - the New Indian Express".
  4. "Kantara box office: Rishab Shetty's film is 6th biggest Kannada movie ever. See who else is on the list". द हिंदुस्तान टाइम्स. 15 अक्टूबर 2022. अभिगमन तिथि 3 फ़रवरी 2023.
  5. "From KGF: Chapter 2 To RRR: A Look At The Highest Grossing Movies". न्यूज़ 18. अभिगमन तिथि 3 फ़रवरी 2023.
  6. "KGF Chapter 2 box office collection Day 50: Yash's film inches closer to Rs 1250 crore globally".
  7. "'KGF2' to 'Vikrant Rona', 5 Pan-India Kannada Films that shocked the Indian box-office". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 28 जुलाई 2022. मूल से 3 अगस्त 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 फ़रवरी 2023.
  8. "Kannada films rock the 100-cr club - Times of India". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया.
  9. "ವಿಶ್ವ ಸಿನಿಪ್ರಿಯರ ಗಮನಸೆಳೆಯುತ್ತಿದೆ ಸ್ಯಾಂಡಲ್‌ವುಡ್‌! ಶತಕೋಟಿ ಕ್ಲಬ್ ಸೇರಿದ ಕನ್ನಡದ 4 ಸಿನಿಮಾಗಳು".
  10. "ಮುಂಬೈನಲ್ಲಿ ಇನ್ನೂ ಪ್ರದರ್ಶನ ಕಾಣುತ್ತಿದೆ 'ಕೆಜಿಎಫ್ 2'; ಯಶ್ ಸಿನಿಮಾದ ಒಟ್ಟೂ ಗಳಿಕೆ ಎಷ್ಟು?". 26 जून 2022.
  11. "Yash's KGF: Chapter 2 makes multiple records in Canada".
  12. "'KGF Chapter-2': Team commences the shoot in Cyanide hills - Times of India". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 19 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2019.
  13. sachinyadav (2022-04-09). "Kgf chapter 2 release date, review,Cast, controversy". filemywap.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-04-11.
  14. "KGF 2: 1000 करोड़ की कमाई की बरसात, फिल्म ने बनाए ये 7 रिकॉर्ड". आज तक (Hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-10.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  15. "KGF 2: 1000 करोड़ की कमाई की बरसात, फिल्म ने बनाए ये 7 रिकॉर्ड". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-10.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  16. "केजीएफ को सिर्फ 2 भागों में बताया जाना था : प्रशांत नील". Deshbandhu. अभिगमन तिथि 2022-04-12.