केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
यह एक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET/सीटीईटी) सीबीएसई द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा है। यह स्कूलों में अध्यापकों के लिये है। स्कूलों में छह से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून के तहत शिक्षकों की कमी को पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूलों में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा का आयोजन की जा रही है। इसके तहत शिक्षकों की दक्षता, बुद्धिमता और योग्यता के साथ प्राथमिक एच् उच्च प्राथमिक स्तर पर चुनौतियों से निपटने में उनकी क्षमता का आकलन किया जाएगा।
सीटीईटी परीक्षा के दो प्रश्न-पत्र होंगे,जिसमें पहला प्रश्न-पत्र उन लोगों के लिए होगा जो पहली कक्षा से पाचवी कक्षा को पढ़ाना चाहते हैं जबकि दूसरा प्रश्न-पत्र उन लोगों के लिए होगा जो छठी कक्षा से आठवीं कक्षा को पढ़ाना चाहते हैं। जो लोग दोनों स्तरों पर कक्षाओं में पढ़ाना चाहते हैं। उन्हें दोनों पत्रों की परीक्षा देनी होगी।
CTET प्रश्न-पत्र 1
विषय :-
1- बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) -30 प्रश्न
2- भाषा – 1 (Language I) Compulsory -30 प्रश्न
3- भाषा – 2 (Language II) Compulsory -30 प्रश्न
4- गणित (Mathematics) -30 प्रश्न
5- पर्यावरण अध्ययन (environmental Studies) -30 प्रश्न
CTET प्रश्न-पत्र 2
विषय :-
1- बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) -30 प्रश्न
2- भाषा – 1 (Language I) Compulsory -30 प्रश्न
3- भाषा – 2 (Language II)Compulsory -30 प्रश्न
4- गणित और विज्ञान(Mathematics and Science) अथवा सामाजिक अध्ययन /सामाजिक विज्ञान -60 प्रश्न
अतः आप समझ सकते हैं कि परीक्षा का प्रश्न पत्र 1 तथा प्रश्न-पत्र 2, दोनों ही 150 अंक होता है। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए आपको प्रत्येक प्रश्न-पत्र में कम से कम 90 अंक की आवश्यकता होती है । अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट तथा हिंदी में जानकारी के लिए यहां देखें
CTET की वैधता - हाल ही में हुए संशोधन के बाद CTET वैधता आजीवन कर दी गई है।