केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण भारत का एक सांविधिक निकाय (statutory body) है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में जन्तुओं के रख-रखाव और स्वास्थ्य देखभाल के लिए न्यूनतम मानकों तथा मानदंडों को लागू करना है। चिड़ियाघर, वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के अनुसार विनियमित तथा राष्ट्रीय चिड़ियाघर नीति, 1992 द्वारा निर्देशित हैं। 1991 में केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण स्थापित करने के लिये वन्य जीवन संरक्षण को संशोधित किया गया था।

चिड़ियाघर प्राधिकरण में एक अध्यक्ष, दस सदस्य एवं एक सदस्य सचिव होता है। प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य वन्य जीव के संरक्षण में राष्ट्रीय प्रयास को पूरा करना है। प्राधिकरण की भूमिका विनियामक की अपेक्षा सुसाध्य बनाने की है। इसलिए, यह ऐसे चिड़ियाघरों को तकनीकी एवं वित्तीय मदद प्रदान करता है जिनमें वन्य जीव प्रबंधन के इच्छित मानक प्राप्त करने की क्षमता है।

प्राधिकरण ने इसके गठन के समय से कुछ मुख्य कदम उठाए हैं जिसमें मुख्य हैं- जैव-प्रौद्योगिकी में अनुसंधान जारी रखने के लिए हैदराबाद में संकटापन्न जीवों के संरक्षण हेतु एक प्रयोगशाला की स्थापना करना, लाल पांडा की नियोजित प्रजनन एवं वनों में इसकी संख्या फिर से सामान्य करना, कुछ खास पशु संस्थानों में रोगों की पहचान हेतु रोग पहचान सुविधाओं का उन्नयन करना।

प्राधिकरण के कार्य[संपादित करें]

  • चिड़ियाघर में रखे जाने वाले जीवों की देखभाल के लिए उनके आवासों के न्यूनतम मानक स्थापित करना,
  • संस्तुत मानकों एवंमापदंडों के संदर्भ में चिड़ियाघरों के कार्यकरण का मूल्यांकन एवं आकलन करना,
  • चिड़ियाघरों को मान्यता प्रदान करना या उनकी मान्यता रद्द करना,
  • निरन्तर संकटापन्न जीवों के प्रजनन के उद्देश्य को पूरा करने हेतु उनकी पहचान करना और इसकी जिम्मेदारी चिड़ियाघर को सौंपना,
  • प्रजनन उद्देश्य हेतु पशुओं के प्रापण, विनिमय, एवं लोनिंग का समन्वय करना,
  • चिड़ियाघर में रखे गए जानवरों के प्रदर्शन से सम्बद्ध प्राथमिकताओं एवं विषयों की पहचान करना,
  • भारत में एवं भारत के बाहर चिड़ियाघर कार्मिकों के प्रशिक्षण का समन्वय करना,
  • चिड़ियाघरों के उद्देश्य से संरक्षा प्रजनन और शैक्षिक कार्यक्रमों म अनुसधान का समन्वय करना।

चिड़ियाघर महत्त्व[संपादित करें]

जानवरों के संरक्षण के अलावा, चिड़ियाघर जानवरों की दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश के कई चिड़ियाघरों में बीमार, घायल और जंगली जानवरों की देखभाल की जाती है। चिड़ियाघर में जानवरों विशेष तौर पर घायल जानवरों के लिये विशेष सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं और इन जानवरों की देखभाल की जाती है। लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित कर देश और विदेश के चिड़ियाघर या ज़ूलॉजिकल पार्क भविष्य की पीड़ी के लिये काफी महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जानवरों के व्यवहार, पोषण आवश्यकताओं और प्रजनन चक्र आदि को समझने के लिये चिड़ियाघर एक अनुसंधान प्रयोगशाला के रूप में कार्य करते हैं।

भारत के प्रमुख चिड़ियाघर[संपादित करें]

केnद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत आँकड़ों के अनुसार भारत भर में कुल 145 मान्यताप्राप्त चिड़ियाघर मौजूद हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में वर्ष 1854 में स्थापित 'संगमरमर पैलेस चिड़ियाघर' वर्तमान में देश का सबसे पुराना चिड़ियाघर है।

चिड़ियाघर का नाम स्थिति राज्य
नन्दनकानन चिडि़याघर पार्क भुवनेश्वर ओड़िशा
असम राज्य ज़ू और बाॅटनिकल गार्डन गुवाहाटी असम
एलन वन चिडि़याघर कानपुर उत्त्र प्रदेश
अलीपुर चिडि़याघर पार्क कोलेकाता पश्चिम बंगाल
आइजोल चिडि़याघर बाअजोल मिजोरम
अमिर्थी चिडि़याघर पार्क वेल्लोर तमिलनाडु
अरिगनर बन्ना चिडि़याघर पार्क चैन्नई तमिलनाडु
भिवानी चिडि़याघर भिवानी हरियाणा
बिरसा डीयर पार्क रांची झारखंड
काला हिरण प्रजनन केंद्र, पिपली मिनी चिडि़याघर कुरुक्षेत्र हरियाणा
चट्ट बिर चिडि़याघर जिरकपुर पंजाब
चैन्नई स्नेक पार्क ट्रस्ट चैन्नई तमिलनाडु
चिंकारा प्रजनन केंद्र, कियारु भिवानी हरियाणा
मगरमच्छ प्रजनन केंद्र कुरुक्षेत्र हरियाणा
गोपालपुर चिडि़याघर गोपालपुर हिमाचल प्रदेश
गुलाब बाग और चिडि़याघर उदयपुर राजस्थान
हिसार डीयर पार्क हिसार हरियाणा
इंदिरा गांधी चिडि़याघर पार्क विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश
इंदौर चिडि़याघर इंदौर मध्य प्रदेश
जयपुर चिडि़याघर जयपुर राजस्थान
जवाहरलाल नेहरु बायोलाॅजिकल पार्क बोकारो स्टील सिटी झारखण्ड
झाड़ग्राम चिडि़याघर झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल
जीजामाता उद्यान मुंबई महाराष्ट्र
कांकरिया चिडि़याघर अहमदाबाद गुजरात
कानपुर चिडि़याघर कानपुर उत्तरप्रदेश
कुरुक्षेत्र चिडि़याघर करनाल हरियाणा
लखनउ चिडि़याघर लखनउ उत्तर प्रदेश
मद्रास मगरमच्छ बैंक ट्रस्ट चैन्नई तमिलनाडु
मैत्री बाग भिलाईनगर छत्तीसगढ़
मार्बल पैलेस चिडि़याघर कोलेकाता पश्चिम बंगाल
मैसूर चिडि़याघर मैसूर कर्नाटक
नेशनल चिडि़याघर पार्क नई दिल्ली दिल्ली
नेहरु चिडि़याघर पार्क हैदराबाद तेलंगाना
पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर पार्क दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल
परासनिक कडावू सर्प पार्क
मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्र रेवाड़ी हरियाणा
फिसेंट प्रजनन केंद्र बेरवाला पंचकुला हरियाणा
फिसेंट प्रजनन केंद्र मोरनी पंचकुला हरियाणा
प. जीबी पंत चिडि़याघर नैनिताल उत्तराखंड
राजीव गांधी चिडि़याघर पार्क पुणे महाराष्ट्र
रांची चिडि़याघर पार्क रांची झांरखंड
रोहतक रोहतक हरियाणा
सक्करबाग चिडि़याघर पार्क जूनागढ़ गुजरात
संजय गांधी जैविक उद्यान पटना बिहार
सरथाना चिडि़याघर सूरत गुजरात
सयाजी बाग चिडि़याघर बडोडरा गुजरात
सिपाहीजोला वन्यजीव अभयारण्य त्रिपुरा त्रिपुरा
श्री वैंकटेस्वरा चिडि़याघर पार्क तिरुपति आंध्र प्रदेश
टाटा स्अील चिडि़याघर पार्क जमशेदपुर झारखंड
थीम पार्क जमशेदपुर झारखंड
तिरुवनंतपुरम त्रिवेंद्रम केरल
त्रिशूर चिडि़याघर पार्क त्रिशूर केरल
गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र पिंजोर हरियाणा