कृष्णा (1996 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(कॄष्णा (1996 फ़िल्म) से अनुप्रेषित)
कृष्णा

कृष्णा का पोस्टर
निर्देशक दीपक शिवदसानी
लेखक संतोष सरोज (संवाद)
निर्माता धीरजलाल शाह
अभिनेता सुनील शेट्टी,
करिश्मा कपूर,
शक्ति कपूर,
टिन्नू आनन्द,
मोहन जोशी,
कुलभूषण खरबंदा,
ओम पुरी
संगीतकार अनु मलिक
प्रदर्शन तिथियाँ
2 अगस्त, 1996
देश भारत
भाषा हिन्दी

कॄष्णा 1996 में बनी दीपक शिवदसानी द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर, ओम पुरी, शक्ति कपूर, टीनू आनंद और कुलभूषण खरबंदा मुख्य कलाकार हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मामूली सफलता थी। फिल्म का संगीत "झांझरिया" जैसे हिट गाने के साथ भी लोकप्रिय था।

संक्षेप[संपादित करें]

कृष्णा (सुनील शेट्टी) अपराध की दुनिया में एक नया नाम है। उसके कारनामे राजा (शक्ति कपूर) का ध्यान आकर्षित करते हैं जो एक मृत अंडरवर्ल्ड डॉन का उत्तराधिकारी हैं। एक और डॉन भुजंग राव, उर्फ भाउ (मोहन जोशी) की दया पर राजा को छोड़ दिया जाता है। राजा भुजंग और उसके रवैये से चिढ़ता है और कृष्णा के आगे हाथ बढ़ाता है। जो प्रस्ताव को स्वीकार करता है। इस बीच, एक क्लब नर्तक रश्मि (करिश्मा कपूर) अपने प्रेमी सुनील की मृत्यु पर शोक कर रही है। सुनील एक पायलट था और कृष्णा के जैसे दिखता था। वह अपने प्रशिक्षण सत्र के दौरान मर गया था। रश्मि इस बात पर विश्वास करती है कि सुनील वापस आएगा।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."दरवाले पे तेरे - दुखद"निदा फ़ाज़लीअभिजीत2:40
2."दरवाले पे तेरे बारात"निदा फ़ाज़लीअभिजीत6:39
3."झांझरिया" (महिला)आनन्द राज आनन्दअलका याज्ञनिक4:43
4."झांझरिया" (पुरुष)आनन्द राज आनन्दअभिजीत4:43
5."कोई कैसे मोहब्बत"अनवर सागरकुमार सानु, साधना सरगम6:07
6."मैं इस कदर मेरे मेहबूब"मदन पालअलका याज्ञिक, विनोद राठोड़7:17
7."मैं क्या थी क्या से क्या हो गई"अनवर सागरबेला सुलाखे8:18
8."मस्ती मस्ती"अनवर सागरपूर्णिमा, अनु मलिक6:25

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]