कृष्ण भारद्वाज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कृष्णा भारद्वाज
जन्म 18 जुलाई 1989 (1989-07-18) (आयु 34)
रांची, झारखंड , भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेता
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

कृष्ण भारद्वाज एक भारतीय टीवी कलाकार हैं। उनका जन्म रांची, झारखंड में हुआ था। उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों जैसे जसुबेन जयंतीलाल जोशी की ज्वाइंट फॅमिली, सुख बाई चांस, आर के लक्ष्मण की दुनिया और पिया बसंती रे में प्रमुख भूमिकायें अदा की हैं। कृष्ण ने "आई गेस"[1] (2013) व "वन नाइट स्टैंड" जैसी कुछ लघु फिल्मों में भी अभिनय किया है।

संप्रति कृष्ण सब टीवी पर प्रसारित धारावाहिक [2] तेनाली रामा में शीर्षक भूमिका निभा रहे हैं। यह धारावाहिक १६वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य में राजा कृष्णदेव राय के दरबारी कवि और विदूषक रामकृष्ण से संबंधित लोक साहित्य व किवदंतियों पर आधारित है। अपने ग्राम तेनाली के नाम से प्रसिद्ध रामकृष्ण अपनी कुशाग्र बुद्धि और विनोद के कारण आज भी याद किये जाते हैं। भारद्वाज को इस भूमिका के लिये अपना सर भी मुंडाना पड़ा।[3].

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2017.
  2. "Sony SAB presents the epic folklore 'Tenali Rama'". The Times of India. 6 July 2017. मूल से 12 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 July 2017.
  3. "TV show Tenali Rama earnings will bail me out of debts: Actor Krishna Bhardwaj". मूल से 29 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 July 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]