सामग्री पर जाएँ

कूमन (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कूमन
निर्देशक जीतू जोसेफ़
लेखक के.आर.कृष्ण कुमार
निर्माता लिस्टिन स्टीफन
ऑलविन एंटनी
अभिनेता आसिफ अली
छायाकार सतीश कुरुप
संपादक वी. एस. विनायक
संगीतकार विष्णु श्याम
निर्माण
कंपनियां
मैजिक फ्रेम्स
अनन्या फिल्म्स
वितरक मैजिक फ्रेम्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 4 नवम्बर 2022 (2022-11-04)
लम्बाई
153 मिनट
देश भारत
भाषा मलयालम

कूमन (अंग्रेजी: Owl) 2022 की भारतीय मलयालम भाषा की एक थ्रिलर रहस्यमय फिल्म है। यह फ़िल्म जीतू जोसेफ़ द्वारा निर्देशित के.आर. कृष्ण कुमार द्वारा लिखित तथा लिस्टिन स्टीफन और ऑलविन एंटनी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।[1] फिल्म में आसिफ़ अली के साथ रेन्जी पणिक्कर, जाफर इडुक्की, बाबूराज (अभिनेता), हन्ना रेजी कोशी और मेघनाथन भी हैं। फ़िल्म की कहानी गिरि शंकर नामक एक सी.पी.ओ.(सिविल पोलिस ऑफिसर) पर आधारित है जिसे अपने सहकर्मियों द्वारा नजरअंदाज किया जाता है और उसके गांव वाले उसे घृणा की दृष्टि से देखते हैं लेकिन जब वह एक अपमानजनक घटना का बदला लेता है तो उसका जीवन उलट-पुलट हो जाता है।[2]

4 नवंबर 2022 को यह फ़िल्म रिलीज़ हुई।[3] फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 27 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही। फिल्म को सकारात्मक समीक्षा प्राप्त हुई।

आलोचनात्मक प्रतिक्रिया

[संपादित करें]

द हिन्दू के एस.आर. प्रवीण लिखते है यह खोजी थ्रिलर निर्देशक जीतू जोसेफ़ की सबसे सहज जगह हो सकती है लेकिन जो चीज इसकी दिलचस्पी को जीवित रखती है वह है आसिफ अली द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया प्रतिशोधी चरित्र।[4]

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के शाजिन श्रीजीत लिखते है "कूमन भी इसी तरह आपके दिमाग की कसरत करवाता है। क्लाइमेक्स में गिरी के करियर का क्या होता है इसे देखते हुए मेरी इच्छा है कि वह अगली फिल्म दृश्यम में दिखाई दें।"[5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "'Kooman': Makers unveil the first look poster for Asif Ali - Jeethu Joseph film". The Times of India. 13 अक्टूबर 2022. Retrieved 14 जुलाई 2024.
  2. "Kooman teaser: Jeethu Joseph promises yet another engaging thriller". The Indian Express (in अंग्रेज़ी). 21 अक्टूबर 2022. Retrieved 14 जुलाई 2024.
  3. Features, C. E. (25 अक्टूबर 2022). "Asif Ali, Jeethu Joseph film Kooman's trailer release date announced". Cinema Express (in अंग्रेज़ी). Retrieved 14 जुलाई 2024.
  4. Praveen, S. R. (4 नवम्बर 2022). "'Kooman' movie review: Jeethu Joseph's Asif Ali-starrer is a rewarding experience". The Hindu (in Indian English). Retrieved 14 जुलाई 2024.
  5. Shrijith, Sajin (8 नवम्बर 2022). "'Kooman' movie review: Jeethu Joseph thrills us yet again; brings out the best in Asif Ali". The New Indian Express (in अंग्रेज़ी). Retrieved 14 जुलाई 2024.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]