कुमावत
कुमावत एक भारतीय हिन्दू जाति है।[1] महाराणा कुम्भा द्वारा इस समाज का नामकरण किया गया।[2] कुमावत एक समाज नहीं बल्कि भारतीय शिल्प, स्थापत्य और निर्माण कला से जुड़ी संस्कृति का संवाहक है।[2]
कुमावत उत्तर भारत के निवासी हैं तत्पश्चात् कालांतर में दक्षिण भारत में बस गए जो पुनः गुजरात होते हुए वर्तमान में राजस्थान के कुंभलगढ़(मेवाड़) में प्रवेश किए थे। इस समाज ने विश्व ब्राह्मणों की तर्ज पर आजीविका चलाने हेतु स्थापत्य कला का ठेकेदारी का कार्य संभाला।[1] इस जाति(कुमावत) का जातिसूचक शब्द उत्तर भारत में पहले 'राजकुमार' हुआ करता था।[3] आजीविका चलाने हेतु दुर्ग, क़िले, मंदिर इत्यादि के निर्माण व मुख्य स्थापत्य कला एवं चित्रकारी की ठेकेदारी का काम कुमावत समाज के लोगों द्वारा किया जाने लगा। स्थापत्य कला एवं शिल्पकला दोनों अलग-अलग कलाएं हैं। कुछ लोग कुमावत और कुम्हार (प्रजापति) को जातिसूचक शब्द में नामगत ओर ध्वन्यात्मक समानता होने के कारण एक ही समझ लेते है, लेकिन दोनों अलग-अलग जातियां है।[4] कुमावत जाति के अधिकांश लोग स्थापत्य कला (वास्तुकला) के ठेकेदारी का काम करने लगें, जबकि कुम्हार जाति के लोग मिट्टी का अर्थात् हस्तशिल्पकला का काम करते थे।[1][5] चित्तौड़गढ़ के कीर्ति स्तंभ, कुंभलगढ़, हवामहल आदि का निर्माण एवं ठेकेदारी इसी समाज के वास्तुविदों, स्थपतियों ने किया।[2] उनमें से अधिकांश मारवाड़ क्षेत्र और भारत के विभिन्न राज्यों में केंद्रित हैं। उन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे मारू कुमावत, मेवाड़ी कुमावत, ढूंढाड़ी कुमावत, मारू ठेकेदार आदि। कुमावत को नायक, ठेकेदार, स्थपति और हुनपंच के नाम से भी जाना जाता है। इस समुदाय के लिए नृवंशविज्ञान संबंधी साक्ष्य रानी लक्ष्मी चंदाबत द्वारा लिखित बागोरा बटों की गाथा और जेम्स टॉड द्वारा लिखित एनल्स एंड एंटिक्विटीज़ ऑफ राजस्थान में उपलब्ध हैं। यह समाज जयपुर से अपना त्रैमासिक प्रकाशन कुमावत क्षत्रिय हिन्दी में भी निकलता है।[5]
शास्त्रीय ज्ञान एवं योगदान
[संपादित करें]ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्य यह स्पष्ट करते हैं कि पारंपरिक रूप से 'स्थापति', 'गजधर' और ' ठेकेदार' कहलाने वाले कुमावत समाज की ऐतिहासिक भूमिका केवल ठेकेदारी तक सीमित नहीं थी।[6] प्राचीन भारतीय वास्तुकला संहिताओं के अनुसार, इन स्थापतियों का कार्य वेदों के उपवेद 'स्थापत्य-वेद' के उन व्यावहारिक सिद्धांतों पर आधारित था, जिनमें उच्च-स्तरीय गणित, ज्यामिति, खगोल विज्ञान और भू-गर्भ विज्ञान का समावेश होता है। इस परंपरा के स्थापतियों के पास संस्कृत के प्राचीन तकनीकी ग्रंथों, आय-व्यय गणना, नक्षत्र विज्ञान तथा दिशा-साधन का गहरा सैद्धांतिक अधिकार था।[7]
१. शिल्पशास्त्रों और वेदों का बहुआयामी ज्ञान
इस स्थापत्य परंपरा के वैज्ञानिक और शास्त्रीय ज्ञान का विस्तार संपूर्ण भारत में देखने को मिलता है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के दुर्गों, बांधों और मंदिरों के निर्माण में इन वास्तुकारों ने संस्कृत के प्रतिष्ठित ग्रंथों के सिद्धांतों का अक्षरशः पालन किया।[8]
उत्तर भारतीय परंपरा: मेवाड़ के महाराणा कुंभा के मुख्य वास्तुकार सूत्रधार मंडन ने स्वयं 'प्रसाद मंडन', 'राजवल्लभ मंडन'[9]
, 'वास्तु मंडन' और 'रूप मंडन' जैसे कई कालजयी ग्रंथों की रचना की, जो आज भी भारतीय सिविल इंजीनियरिंग के आधिकारिक मैनुअल माने जाते हैं।[10][11]
इसके अतिरिक्त, राजा भोज द्वारा रचित 'समरांगण सूत्रधार' के जटिल गणितीय सूत्रों (जैसे यांत्रिक उपकरण और भूकंप-रोधी संरचनाएं) पर इनका गहरा व्यावहारिक नियंत्रण था।
दक्षिण भारतीय परंपरा: भारतीय स्थापत्य कला के वैश्विक विस्तार में दक्षिण भारत के महान ग्रंथों जैसे 'मयमतम्[12] ' और 'मानसार' वास्तुशास्त्र का अत्यधिक महत्व है। मरुस्थलीय और पर्वतीय क्षेत्रों में विशाल जलाशयों, अंतः-संबद्ध झीलों और गुप्त जल-कुंडों (Hydro-Engineering) के निर्माण के लिए ये शिल्पी इन ग्रंथों में वर्णित मृदा परीक्षण, जल संचयन और भार-वहन क्षमता के प्राचीन दक्षिण भारतीय पैमानों के ज्ञाता थे।[13]
२. व्यावहारिक अभियांत्रिकी के मूर्तरूप उदाहरण
इस स्थापत्य परंपरा के बौद्धिक और तार्किक कौशल के जीवंत साक्ष्य आज भी भारत की अजेय ऐतिहासिक विरासतों में सुरक्षित हैं।
चित्तौड़गढ़ का विजय स्तंभ: इस १२२ फीट ऊंचे नव-मंजिला स्तंभ का निर्माण बिना किसी आधुनिक कंक्रीट या सीमेंट के, केवल पाषाण-खंडों के अंतर्ग्रंथन और सूक्ष्म भार-संतुलन पर किया गया है। इसके मुख्य शिल्पी सूत्रधार जैता (जेता) और उनके पुत्रों (नापा, पोमा तथा पुंजा) ने इसमें उन्नत फ्रैक्टरल ज्यामिति का परिचय दिया है, जो स्थापतियों की असाधारण गणना-शक्ति को दर्शाता है।[14]
कुंभलगढ़ दुर्ग की विशाल प्राचीर: अरावली की विषम चोटियों पर सैन्य अभियांत्रिकी के सिद्धांतों के तहत ३६ किलोमीटर लंबी दीवार का निर्माण और उसका स्थानिक विन्यास, भू-वैज्ञानिक तथा भौगोलिक विज्ञान पर शिल्पियों के पूर्ण नियंत्रण को स्वतः प्रमाणित करता है।[15]
समुदाय
[संपादित करें]कुमावत जाति उपसमूह, पांच जातियों के सम्मिलित समूह अर्थात विश्वकर्मा समुदाय के अंतर्गत शामिल है।[16][17] यह समुदाय पारंपरिक रूप से यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण करते हैं।
यह उपसमूह दो शाखा में विभक्त है -
प्रथम शाखा 'श्री कुमावत' (क्षत्रिय वर्ण) यह जाति मूलतः राजस्थान में निवास करती हैं।[5] 'श्री कुमावत' जाति की उत्पति "विश्वब्राह्मण विश्वकर्मा समुदाय" से मानी जाती हैं। और दूसरी शाखा विश्वकर्मा जी के वंशज होने के दावे से "ब्राह्मण वर्ण" में सम्मिलित है जो दक्षिण भारत में निवास करती हैं। जिन्हें वर्तमान में शिल्पी एवं स्थपित के नाम से जाना जाता हैं।[16]
स्थापत्य कला बोर्ड
[संपादित करें]राजस्थान राज्य स्थापत्य कला बोर्ड,जो कुमावत समुदाय को समर्पित है, का गठन किया गया है।[18][19]
उत्पत्ति
[संपादित करें]स्कंदपुराण के नागर खंड में एवं श्री विश्वकर्मा पुराण में शिल्पियों का वर्णन मिलता हैं जो भगवान विश्वकर्मा के पांचों संतानों मनु, मय,त्वष्ठा,शिल्पी(वास्तु) और देवज्ञ में से महर्षि शिल्पी(महर्षि वास्तु) के अनुयायी/ वंशज ही शिल्पकार समुदाय(वर्तमान में कुमावत) से संबंधित हैं।[20][21]
कुमावातो को प्राय: गजधर भी कहा जाता है जो दुर्ग के दुर्गपति हुआ करते थे।[22] इस समुदाय के लोग अपने नाम के आगे या पीछे मुख्य रूप से 'आचारी' (Achari) या 'आसारी' (Asari) उपाधि लगाते हैं।
कुमावतो को शिल्पी, पांचाल[21], ठेकेदार[21], राजकुमार, राजगीर, संगतरास,राज, मिस्त्री, राजमिस्त्री, पथरछिता(पाषाण से संबंधित शिल्पकार), परचिनिया, पच्चीकार कहा जाता है।[23]
कुमावत जाति के लोग अपने पारंपरिक स्थापत्य कला के अतिरिक्त अभिनय, चित्रकारी, भजन, लोक संगीत इत्यादि से भी संबंधित रहे हैं।[24]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 3 Baitade, G. b (1950). Amchi Jata.
- 1 2 3 "राज्यपाल ने 'मेवाड़ कुमावत समाज महाकुंभ 2025' में भाग लिया — कुमावत समाज नहीं संस्कृति- राज्यपाल". राजस्थान लोकभवन. 28 December 2025. मूल से से 16 सितंबर 2026 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 September 2026.
- ↑ Seṭha, Haragovindadāsa Trikamacanda (1986). पाइअ-सद्द-महण्णवो (प्राकृत-शब्द-महार्णवः): अर्थात् प्राचीन ग्रन्थों के अनल्प अवतरणों और परिपूर्ण प्रमाणों से विभूषित बृहत्कोष. p. 464. ISBN 978-81-208-0239-1.
- ↑ Commissioner, India Census (1933). Census of India, 1931.
- 1 2 3 Mandal, S. K. (1998). "Kumawat". In Singh, Kumar Suresh (ed.). People of India: Rajasthan. pp. 562–564. ISBN 978-8-17154-769-2. 14 जुलाई 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 13 जुलाई 2015.
- ↑ कुमावत - विकिपीडिया
- ↑ भोज, राजा (1924). Samarangana Sutradhara (The Vastu Sastra of King Bhoja) (संस्कृत भाषा में). Central Library, Baroda.
- ↑ Livingston, Morna (2002). Steps to Water: The Ancient Stepwells of India (अंग्रेज़ी भाषा में). Princeton Architectural Press.
- ↑ मंडन, सूत्रधार (1911). Rajavallabha Vastushastram (संस्कृत भाषा में). Bhadran, Baroda.
- ↑ Sarda, Har Bilas (1917). Maharana Kumbha: Sovereign, Soldier, Scholar (अंग्रेज़ी भाषा में). Scottish Mission Industries Co., Ajmer.
- ↑ शर्मा, गोपीनाथ (1954). Mewar and the Mughal Emperors (अंग्रेज़ी भाषा में). Shiva Lal Agarwala & Co.
- ↑ Dagens, Bruno (1985). Mayamata: An Indian Treatise on Housing Architecture and Iconography (अंग्रेज़ी भाषा में). Sitaram Bhartia Institute.
- ↑ Acharya, Prasanna Kumar (1934). Architecture of Manasara (अंग्रेज़ी भाषा में). Oxford University Press.
- ↑ ओझा, गौरीशंकर हीराचंद (1938). Udaypur Rajya Ka Itihas. Vol. 1. Vaidik Yantralaya, Ajmer.
- ↑ Havell, E. B. (1915). The Ancient and Medieval Architecture of India (अंग्रेज़ी भाषा में). John Murray, London.
- 1 2 Ramaswamy, Vijaya (2004). "Vishwakarma Craftsmen in Early Medieval Peninsular India". Journal of the Economic and Social History of the Orient. 47 (4): 548–582. आईएसएसएन 0022-4995.
- ↑ Ramaswamy, Vijaya (2004). "Vishwakarma Craftsmen in Early Medieval Peninsular India". Journal of the Economic and Social History of the Orient (अंग्रेज़ी भाषा में). 47 (4): 548–582. डीओआई:10.1163/1568520042467154. आईएसएसएन 0022-4995.
- ↑ "Shri Ashok Gehlot, Chief Minister, Rajasthan". cmo.rajasthan.gov.in. मूल से से 28 जुलाई 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2023-07-28.
- ↑ "Sectoral Portal". sectors.rajasthan.gov.in. मूल से से 24 अगस्त 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2023-08-24.
- ↑ "Online Hindu Spiritual Books,Hinduism Holy Books,Hindu Religious Books,Bhagwat Gita Books India". web.archive.org. 2010-06-25. मूल से पुरालेखन की तिथि: 25 जून 2010. अभिगमन तिथि: 2024-02-26.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) - 1 2 3 Ramaswamy, Vijaya (2004). "Vishwakarma Craftsmen in Early Medieval Peninsular India". Journal of the Economic and Social History of the Orient. 47 (4): 548–582. आईएसएसएन 0022-4995.
- ↑ Gupta, Dr Mohan Lal. The Great History of Ajmer: अजमेर का वृहत् इतिहास.
- ↑ Mishra, Vidyaniwas (2009-01-01). Hindi Ki Shabd Sampada. ISBN 978-81-267-1593-0.
- ↑ Cittauṛagaṛha. Javāhara Kalā Kendra. 1994.