सामग्री पर जाएँ

शैलजा कुमारी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(कुमारी शैलजा से अनुप्रेषित)
शैलजा कुमारी
सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार
कार्यकाल
मई 2009  मई 2014
राष्ट्रपतिप्रतिभा पाटिल
प्रणब मुखर्जी
पूर्वाधिकारीमीरा कुमार
उत्तराधिकारीथावरचंद गहलोत
सांसद, लोकसभा
पदस्थ
4 जून 2024
चुनाव क्षेत्रसिरसा
कार्यकाल
2004 - 2014
चुनाव क्षेत्रअंबाला
कार्यकाल
1991 - 1998
चुनाव क्षेत्रसिरसा
सांसद, राज्यसभा
कार्यकाल
2014 - 2020
चुनाव क्षेत्रहरियाणा
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म24 सितम्बर 1962 (1962-09-24) (आयु 63)
दलभारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस

शैलजा कुमारी (जन्म: 24 सितंबर 1962 गांव प्रभुवाला जिला हिसार) एक कद्दावर भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में आवास, शहरी ग़रीबी उन्मूलन एवं पर्यटन मंत्रालय में मंत्री थीं। [1]

वे भारत के पंद्रहवीं लोकसभा की सदस्या एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कद्दावर नेत्री है। संप्रग सरकार के केन्द्रीय मंत्रीमंडल में वे आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थीं।

वे प्रमुख दलित नेता श्री चौधरी दलबीर सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी मुख्य शिक्षा-दीक्षा नयी दिल्ली के जीसस ऐंड मेरी स्कूल में हुई। ततपश्चात उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से एम फिल (दर्शनशास्त्र में परास्नातक) की उपाधि प्राप्त की।

राजनैतिक जीवन

[संपादित करें]

उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत 1990 में महिला कांग्रेस की अध्यक्षा बनने से की। वे दसवीं लोकसभा के चुनाव में हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र से चुनी गयीं। नरसिंह राव की सरकार में वे शिक्षा एवं संस्कृति मामलों की राज्यमंत्री बनीं। 1996 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के काफी खराब प्रदर्शन के बावजूद शैलजा कुमारी फिर से चुनी गयी।

2004 के आम चुनावों में उन्होंने अंबाला लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और बाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनीं।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  1. "Meet the Ministers - Cabinet Minister". मूल से से 5 जून 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 जून 2016.