सामग्री पर जाएँ

कुआइशौ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मुख्यालय

कुआइशौ (चीनी : 快手, अर्थ — तेज़ हाथ) एक प्रमुख चीनी कंपनी है, जिसका मुख्यालय बीजिंग के हैडियन ज़िले में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 2011 में हुआ 'सु' (宿华) और 'चेंग यिक्सियाओ' (程一笑) ने की थी।[1] यह कंपनी हांगकांग शेयर बाजार में सूचीबद्ध है और अपने मोबाइल अनुप्रयोगों के लिए जानी जाती है, जो उपयोगकर्ताओं को लघु वीडियो बनाने, साझा करने और विशेष प्रभावों के साथ संपादित करने की सुविधा देता है। चीन के बाहर यह ऐप "क्वाई"[2] के नाम से, जबकि भारत, पाकिस्तान और इंडोनेशिया में "स्नैक वीडियो" के नाम से जाना जाता है।।[3]

स्वामित्व और शासन

[संपादित करें]

'कुआइशौ' की अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व पहले 'ऐप 99' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के हाथों में है। कंपनी ने अपने वैश्विक विस्तार के लिए गूगल, फेसबुक, नेटफ्लिक्स और [[टिकटॉक]} जैसी बड़ी तकनीकी कंपनियों से अनुभवी कर्मचारियों को जोड़ा है। साथ ही, चीन इंटरनेट निवेश कोष, जो साइबरस्पेस प्रशासन के नियंत्रण में एक सरकारी संस्था है, कुआइशौ में स्वर्ण शेयर हिस्सेदारी रखता है।

लोकप्रियता और विवाद

[संपादित करें]

सन् 2019 तक कुआइशौ के उपयोगकर्ताओं की संख्या विश्वभर में 20 करोड़ से अधिक पहुँच चुकी थी। यह ब्राज़ील समेत आठ देशों में गूगल प्ले और एप्पल ऐप की सबसे अधिक डाउनलोड की गई मोबाइल अनुप्रयोगों की सूची में शीर्ष पर रही। चीन में इसका प्रमुख प्रतिद्वंद्वी 'डोयिन' था, जिसे विश्व स्तर पर टिकटॉक के नाम से जाना जाता है। किंतु डोयिन की तुलना में कुआइशौ चीन के विकासशील शहरों के बाहर रहने वाले अपेक्षाकृत उम्रदराज़ और ग्रामीण उपयोगकर्ताओं के बीच अधिक लोकप्रिय रहा। इसकी प्रारंभिक पहचान ग्रामीण चीन के जीवन, परंपराओं और साधारण लोगों की कहानियों को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करने से बनी।

राजस्व के मामले में भी कुआइशौ ने अपने प्रतिस्पर्धियों से अलग रास्ता अपनाया जहाँ डोयिन का ज़ोर विज्ञापनों पर था, वहीं कुआइशौ ने ऑनलाइन व्यापार से कमाई को प्राथमिकता दी। चीन के बाहर यह ऐप "क्वाई" नाम से प्रसिद्ध हुआ। लेकिन 2020 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से इसे टिकटॉक और अन्य लघु वीडियो ऐप्स के साथ प्रतिबंधित कर दिया।[4][5]

  1. स्केन (2019-08-12). ""टेनसेंट द्वारा समर्थित वीडियो ऐप कुआइशो चीनी ग्रामीण लोगों को हॉलीवुड निर्देशक में बदल रहा है।"". syncedreview.com. 2019-09-02 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2022-09-26.
  2. फर्नांडीस-डी-ओलिवेरा, गीरसॅन; मस्सारानी, लुईसा; अल्वेस-डॉस-सैंटोस-जूनियर, मार्सेलो; स्काल्फी, ग्राज़ीले; ओलिविएरा, थाईने (2024-09-01). "लघु-वीडियो प्लेटफ़ॉर्म क्वाई पर COVID-19 वैक्सीन: ब्राज़ीलियाई सामग्री में व्यक्त भावनाओं का एक अध्ययन". विज्ञान की संस्कृतियाँ (अंग्रेज़ी भाषा में). 7 (3): 166–183. डीओआई:10.1177/20966083241280684. आईएसएसएन 2096-6083.
  3. "स्नैक समर्थित क्वाई ऐप को सबसे लोकप्रिय सोशल लघु वीडियो ऐप का दर्जा दिया गया है". बिजनेस इनसाइडर. 2019-09-03 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2019-09-03.
  4. झोंग, रायमोंड; शुल्ज़, काई (2020-06-30). "भारत के टिकटॉक प्रतिबंध के साथ, दुनिया की डिजिटल दीवारें ऊंची हो गई हैं". द न्यू यॉर्क टाइम्स (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). आईएसएसएन 0362-4331. अभिगमन तिथि: 2025-04-13.
  5. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (भारत) (2020-06-29). "सरकार ने 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया जो पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था". भारत सरकार प्रेस सूचना ब्यूरो.