किकिकि हना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
किकिकि हना

किकिकि हना दुनिया का सबसे छोटा उड़न कीड़ा है। इसकी लंबाई ०.१६ मिलीमिटर है। यह बहुकोशिकीय जीव एक कोशिकीय जीव से भी छोटा है। यह सर्वप्रथम त्रिनिदाद में पाया गया था। बाद में यह हवाई, आस्ट्रेलिया और अर्जेंटिना में भी मिला। २०१५ में यह भारत के तमिलनाडू में भी पाया गया है। [1] इसका नाम हवाइन (Hawaiian) से व्युत्पन्न है जिसका अर्थ है बहुत छोटा। इसकी गतिविधियों के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं है। यह भी अपना अंडा दूसरे कीड़े के अंडे में देता है। इसके जीवन की सारी अवस्थाएं एक अंडे में ही बीतती है जिसमें यह एक व्यस्क कीड़ा बनता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]