सामग्री पर जाएँ

माइकल जैक्सन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(किंग ऑफ पॉप से अनुप्रेषित)
माइकल जैक्सन
माइकल जैक्सन सन् 1993 मैं डेंजरस वर्ल्ड टूर के दौरान प्रस्तुति देते हुए
जन्म
माइकल जोसेफ जैक्सन

29 अगस्त 1958
गेरी, इंडियाना, संयुक्त राज्य अमेरिका
मृत्युजून 25, 2009(2009-06-25) (उम्र 50 वर्ष)
लॉस एंजेल्स, केलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
मृत्यु का कारणदिल की धड़कन रुकना
Burial placeफॉरेस्ट लॉन मेमोरियल पार्क, ग्लेनडेल, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
अन्य नाममाइकल जॉय जैक्सन, किंग ऑफ पॉप
पेशा
    • गायक
    • नर्तक
    • संगीतकार
जीवनसाथीयाँलीज़ा मारी प्रीस्ली (वि॰ 1994; वि॰वि॰ 1996)
डेबी रोवे (वि॰ 1996; वि॰वि॰ 1999)
बच्चे3, पेरिस जैक्सन सहित
माता-पिताजोसेफ जैक्सन
केथारीन जेक्सन
परिवारजेक्सन परिवार
पुरस्कारमाइकल जैक्सन को 13 ग्रैमी पुरस्कारों के साथ-साथ ग्रैमी लीजेंड पुरस्कार और ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, 6 ब्रिट पुरस्कार , 5 बिलबोर्ड संगीत पुरस्कार और 24 अमेरिकी संगीत पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। वर्तमान में उनके नाम 28 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं ।
संगीत यात्रा
शैली
बाजाVocals
सक्रिय वर्ष1964–2009
लेबल
वेबसाइटwww.michaeljackson.com
हस्ताक्षर

माइकल जोसेफ जैक्सन (२९ अगस्त १९५८ - २५ जून २००९) लोकप्रिय अमरीकी पॉप गायक थे, जिन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। माइकल, जैक्सन दंपति की सातवीं संतान थे, जिन्होंने मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी आरंभ कर दी थी। उस समय वे जैक्सन-५ समूह के सदस्य हुआ करते थे। १९७१ में उन्होंने अपना व्यक्तिगत कैरियर प्रारंभ किया, हालाँकि उस समय भी वे ग्रुप के सदस्य थे।

जैक्सन ५ ग्रुप के सभ्य के तौर पर माइकल जैक्सन

जैक्सन ने गायकी की दुनिया में शीघ्र ही सिक्का जमा लिया और किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनके सबसे अधिक बिक्री वाले अल्बमों में, ऑफ द वाल (१९७९), बैड (१९८७), डैंजरस (१९९१) और हिस्ट्री (१९९५) प्रमुख हैं। हालाँकि १९८२ में जारी थ्रिलर उनका अब तक के सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम माना जाता है।

१९८० के प्रारंभिक वर्षों में ही जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। एमटीवी पर उनके वीडियो ने बहुत धूम मचाई। थ्रिलर ने तो वीडियो संगीत की अवधारणा ही बदल दी थी। नब्बे के दशक में ब्लैक ऑर ह्वाइट और स्क्रीम ने उन्हें अच्छी प्रसिद्धि दिलाई। मंच प्रदर्शनों के द्वारा उनकी नृत्य शैली प्रसिद्ध हो गई। वे एक चमकते सितारे बन गए।

माइकल जैक्सन

माइकल जैक्सन कई बार गिनीज बुक में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अब तक के सबसे सफल मनोरंजनकर्ता के १३ ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जैक्सन अकेले कलाकार है। २५ जून २००९ को दिल का दौरा पड़ने के कारण जैक्सन का निधन हो गया[1]


सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "पॉप स्टार माइकल जैक्सन नहीं रहे". 29 अगस्त 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 अक्तूबर 2009.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]