काशीपुर नगर निगम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नगर निगम काशीपुर उत्तराखण्ड के नगर काशीपुर को नियंत्रित करने वाला नागरिक निकाय है।[1] इसकी स्थापना २०१३ में तत्कालीन काशीपुर नगरपालिका के उन्नयन द्वारा हुई थी। उषा चौधरी काशीपुर की निवर्तमान महापौर हैं। अर्जुनी नगर परिषद

इतिहास[संपादित करें]

नगर पालिका परिषद काशीपुर की स्थापना ५ मार्च १८७२ को संयुक्त प्रान्त के शासनादेश संख्या ३३४-ए द्वारा हुई थी। तब यह चतुर्थ श्रेणी की नगरपालिका थी, तथा इसका क्षेत्रफल १.५० वर्ग किलोमीटर था। इसके बाद स्वतंत्र भारत मे २३ मई १९५७ को इसे चतुर्थ से तृतीय श्रेणी, तथा १ दिसंबर १९६६ को तृतीय से द्वितीय श्रेणी की नगरपालिका का दर्जा दिया गया। १९६६ में नगरपालिका की सीमा में विस्तार होने के उपरान्त क्षेत्रफल २.२५ वर्ग किमी हो गया था। १३ मार्च १९७६ को नगरपालिका काशीपुर सीमा का विस्तार कर इसका क्षेत्रफल ५.४५६ वर्ग किमी निर्धारित किया गया। अगले ही साल ६ जनवरी १९७७ को नगरपालिका काशीपुर को प्रथम श्रेणी की नगर पालिका का स्तर प्रदान कर दिया गया।[2]

वार्ड[संपादित करें]

काशीपुर नगर निगम को २० वार्डों में विभाजित किया गया है,[3] हालांकि नगर निगम २० नए वार्ड बनाने की कार्यवाही में जुटा है, जिससे वार्डों की कुल संख्या ४० हो जाएगी।[4] महापौर की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित महिला के लिए आरक्षित है।[5] २०१३ में हुए काशीपुर नगर निगम के चुनाव में निर्दलीय राजनीतिज्ञ उषा चौधरी को महापौर चुना गया। चौधरी ने कांग्रेस की रूक्साना अंसारी को ७४१८ वोटों से हराया।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "उत्तराखण्ड के नगर निकाय" (PDF). मूल (PDF) से 23 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अप्रैल 2018.
  2. कुमाऊँ के भाबर एंव तराई क्षेत्र में नगरीकरण: उद्भव एवं विकास Archived 2018-06-28 at the वेबैक मशीन पृ. १०८,१०९
  3. "Nagar Palika Parisad Kashipur". मूल से 14 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 June 2017.
  4. "नगर निगम काशीपुर के बनेंगे 40 वार्ड". हल्द्वानी: अमर उजाला. १३ दिसंबर २०१७. मूल से 17 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १६ दिसम्बर २०१७.
  5. "Results for Mayor/ Chairman/ Nagar Pramukh Seats: District Udham Singh Nagar". secresult.uk.gov.in. अभिगमन तिथि 16 June 2017.
  6. "Detailed Result: Nagar Nigam Kashipur". secresult.uk.gov.in. अभिगमन तिथि 16 June 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]