सामग्री पर जाएँ

कावेरी झा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कावेरी झा
जन्म 21 मई 1983
दरभंगा, भारत
आवास मुंबई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री,
धर्म हिंदू

कावेरी झा (जन्म २१ मई १९८३) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। वे हिन्दी, मलयालम, तेलगू, तमिल फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। कला विषय में उपाधी ग्रहण करने के बाद झा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत भूल भुलैया में 2007 से की। कावेरी एयर इंडिया में एयर होस्टेस के पद पर भी काम कर चुकीं हैं।[1] सन् 2005 में कावेरी ने फेमिना मिस इंडिया में सुश्री व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मानित हुईं। दक्षिण भारत में कावेरी झा अपने स्वतंत्र व्यव्हार के लिए जानी जाती हैं।

शुरूआती जीवन व पार्श्वभूमी

[संपादित करें]

कावेरी का जन्म बिहार के सीतामढ़ी में हुआ था। उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी थे।[2] कावेरी बचपन में लड़कों जैसे रहती थी, उन्होंने अपने पिता की पार्श्वभूमी को अपने परिवार के रहन सहन पर बेहद प्रभावी बताया।

सुश्री व्यक्तित्व पुरस्कार प्राप्त करने के कावेरी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुवात की। साजिद खान के नेतृत्व में उन्होंने टीवी शो की मेजबानी भी की हैं। इसके अलावा उनकी अन्य फिल्मों में हैज्जैक, फ्लैट, बम् बम् बोले और जेल जैसीं फिल्में शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। कावेरी ने दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में सभी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री से अपनी शुरुआत की है। अभिनय के लिए उन्हें समीक्षकों द्वारा बेहद सराहा गया है। उन्होंने आगे चलकर भिन्न-भिन्न प्रकार के किरदार अदा किए व उनके अभिनय व किरदारों ने हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्रियों की एक नई कल्पना को जन्म दिया। आज के समय में कावेरी झा दक्षिण भारतीय सिनेमा के सफल अभिनेत्रियों में गिनी जातीं हैं।

प्रमुख फिल्में

[संपादित करें]
वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
2007भूल भुलैयागिरिजा उपाध्याय
2007नागरम
2006हैज्जैकपूजा मदन
2006ना गर्लफ्रेंड बग रिच
2006सलीम
2005जेलसबीना घनी
2005ए फ्लैटप्रीती
2004कंधारएयर होस्टेस
2004बम् बम् बोलेबानी

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Savouring beginner’s luck Archived 2010-09-08 at the वेबैक मशीन The Hindu, Aug 01, 2008
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 4 मई 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 जून 2012.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]