कामोइज़ पुरस्कार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कामोइज़ सन्1989 से हर साल पुर्तगाली भाषा में दिया जाने वाला साहित्य पुरस्कार है। इसकी शुरुआत के प्रयास 1966 से पुर्तगाल और ब्राज़ील के आपसी सहयोग से हो गए थे। इन दोनो देशों में पुर्तगाली भाषा बोलने वालों की संख्या सबसे अधिक है। इसकी पुरस्कार राशि 1लाख यूरो है और इसे अब तक कई ब्राज़ीलियाई और पुर्तगाली लेखकों के अलावे कुछ उपनिवेशों में रहने वालों को भी मिला है, जैसे मोज़ाम्बिक, केपवर्डे के लेखकों को।